{"_id":"6a439c56c6c0123ae1035f6b","slug":"video-amar-ujala-foundation-organized-police-ki-pathshala-at-a-bilaspur-school-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बिलासपुर स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन ने किया पुलिस की पाठशाला का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बिलासपुर स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन ने किया पुलिस की पाठशाला का आयोजन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर (सह शिक्षा) में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी सदर राजेश पराशर ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और तकनीक का सही उपयोग, सोशल मीडिया, यातायात नियमों तथा मानसिक तनाव को कम करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। विद्यालय प्रशासन ने थाना प्रभारी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें जागरूक बनाने के लिए ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए। बच्चों को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी राजेश पराशर ने कहा कि आज के दौर में तकनीक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है, लेकिन इसका सही और जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल सोच-समझकर करें और किसी भी भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री को साझा करने से बचें। साथ ही विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और मानसिक तनाव से बचने के लिए सकारात्मक सोच, नियमित दिनचर्या और परिवार और शिक्षकों से संवाद बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अनुशासित जीवन और सही दिशा में तकनीक का उपयोग ही विद्यार्थियों को सफलता की ओर ले जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।