पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ground cracks; threat looms over road and proposed 33 kV substation.

Bilaspur News: जमीन दरकी, सड़क और प्रस्तावित 33 केवी सब स्टेशन पर मंडराया खतरा

Mon, 29 Jun 2026 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 29 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Ground cracks; threat looms over road and proposed 33 kV substation.
घुमारवीं के करयालग गांव में दरकी जमीन। स्रोत: जागरूक पाठक
बरसात की यह कैसी तैयारी
विज्ञापन

करयालग में पहली बारिश से 2018 की त्रासदी की याद से सहमे ग्रामीण

प्रशासन ने जांच के लिए टीम भेजने का दिया आश्वासन

संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं (बिलासपुर)। बरसात की पहली ही तेज बारिश ने उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत कसारू के करयालग गांव में एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। रविवार रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद करयालग के समीप जमीन बुरी तरह दरक गई, जिससे बड़ाघाट-घुमारवीं सड़क खतरे की जद में आ गई है। वहीं, सड़क से सटी भूमि पर निर्माणाधीन प्रस्तावित 33 केवी विद्युत सब-स्टेशन की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
सोमवार सुबह बड़ाघाट से सोहनी देवी जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस के चालक की नजर सड़क के नीचे दरकी जमीन पर पड़ी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जमीन में आई गहरी दरारों और भूस्खलन को देखकर लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि यह वही स्थान है, जहां वर्ष 2018 में जमीन धंसने से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे और अनेक परिवारों को अपने घर छोड़ने पड़े थे। पहली ही बारिश में फिर से जमीन दरकने की घटना ने लोगों के जख्म हरे कर दिए हैं। इसी स्थान के साथ प्रस्तावित 33 केवी विद्युत सब-स्टेशन के लिए इन दिनों भूमि समतल करने का कार्य चल रहा है। इस परियोजना का शिलान्यास वर्ष 2024 में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किया था। लेकिन पहली बारिश में ही जमीन खिसकने से परियोजना की सुरक्षा और स्थल चयन को लेकर ग्रामीणों ने चिंता जताई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र का तत्काल भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण कराने, सड़क की सुरक्षा के लिए स्थायी उपाय करने तथा प्रस्तावित सब-स्टेशन स्थल की दोबारा तकनीकी जांच कराने की मांग उठाई है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
विज्ञापन

कोट
अभी ऐसा कोई मामला ध्यान में नहीं आया है। लेकिन जल्दी ही वहां पर एक टीम में भेजी जाएगी ताकि सारी स्थिति का जायजा लिया जा सके और जो भी संभव कार्रवाई होगी, वह जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव चौधरी, एसडीएम घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed