{"_id":"6a4368ceb39261beef07b988","slug":"video-bilaspur-abvp-protest-over-mcom-students-wrong-subject-issue-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: एमकॉम छात्रों को गलत विषय पढ़ाने पर एबीवीपी का प्रदर्शन, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: एमकॉम छात्रों को गलत विषय पढ़ाने पर एबीवीपी का प्रदर्शन, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग
राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में एमकॉम द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों को गलत विषय पढ़ाए जाने के मामले को लेकर मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
एबीवीपी पदाधिकारियों का आरोप है कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण एमकॉम द्वितीय सेमेस्टर के कई छात्रों का शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हुआ है। उनका कहना है कि पूरे सत्र के दौरान छात्रों को ऐसा विषय पढ़ाया गया, जो हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुरूप नहीं था।
परिषद के अनुसार परीक्षा फॉर्म भरने के दौरान यह गड़बड़ी सामने आई, जिसके बाद छात्रों को मजबूरी में दूसरा विषय चुनना पड़ा। हालांकि, उस विषय की पढ़ाई पूरे सत्र में नहीं करवाई गई थी, जिससे छात्र असमंजस की स्थिति में हैं।
प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यह केवल तकनीकी गलती नहीं, बल्कि गंभीर प्रशासनिक चूक का मामला है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन छात्रों के हित में अपना आंदोलन और तेज करेगा।
धरना-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में छात्रों को न्याय दिलाने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग उठाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।