{"_id":"6a78c934d90241212b087428","slug":"bjp-workers-are-the-organizations-greatest-strength-katwal-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-165233-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत : कटवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत : कटवाल
विज्ञापन
झंडूता में आयोजित भाजपा की बैठक में प्रभारी का स्वागत करते विधायक। स्रोत: भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंडूता और शाहतलाई में भाजपा ने की संगठनात्मक बैठकें, बूथों को मजबूत करने की बनाई रणनीति
कार्यक्रमों पर की चर्चा, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। विधानसभा क्षेत्र झंडूता में भाजपा के झंडूता और शाहतलाई मंडलों की संगठनात्मक बैठकें रविवार को आयोजित की गईं। झंडूता और खबड़ी माता मंदिर घंडीर में आयोजित बैठकों की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रसम सिंह चंदेल और डॉ. रामप्रकाश शर्मा ने की। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी रश्मिधर सूद ने मुख्य वक्ता, जबकि झंडूता विधायक जीतराम कटवाल ने विशिष्ट वक्ता के रूप में शिरकत की। भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णलाल चंदेल भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत कोई व्यक्ति विशेष नहीं, बल्कि उसका कार्यकर्ता और संगठन है। पार्टी में पद से अधिक विचारधारा और संगठन का महत्व है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए अंत्योदय का विचार दिया था, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार धरातल पर उतारने का प्रयास कर रही है।
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी रश्मिधर सूद ने दोनों मंडलों के अध्यक्षों और उनकी टीम को संगठनात्मक गतिविधियों को नियमित रूप से आगे बढ़ाने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। संगठन को मजबूत करने के लिए हर बूथ पर कार्यकर्ता मजबूती से खड़ा हो और घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुने और नए लोगों को संगठन से जोड़े। उन्होंने कहा कि अब केवल बैठकें करने का समय नहीं, बल्कि बूथ स्तर पर उतरकर काम करने का समय है। प्रत्येक बूथ की समीक्षा आवश्यक है। कार्यकर्ताओं का लक्ष्य केवल भाजपा समर्थकों को तलाशना नहीं, बल्कि पार्टी के विचार और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को नए लोगों तक पहुंचाना होना चाहिए।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी स्वयं हासिल कर उसे घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की प्रचंड जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से फील्ड में उतरकर मोर्चा संभालने का आह्वान किया।