{"_id":"69f20f259684467369079fb5","slug":"brilliant-students-of-jukhaala-school-get-industry-exposure-bilaspur-news-c-92-1-ssml1031-158925-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जुखाला स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को मिला इंडस्ट्री एक्सपोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जुखाला स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को मिला इंडस्ट्री एक्सपोजर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
जुखाला स्कूल के मेधावी छात्र और छात्राएं इंडस्ट्री एक्सपोजर ऑन द जाब ट्रेनिंग में भाग लेते ह
विज्ञापन
चंडीगढ़ बद्दी में तीन दिवसीय जाॅब प्रशिक्षण आयोजित
बिलासपुर के 77 विद्यार्थी ले रहे व्यावहारिक प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला(बिलासपुर)। समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश एवं डाइट जुखाला की ओर से जिला बिलासपुर के दसवीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों के लिए विशेष तीन दिवसीय ऑन द जाब ट्रेनिंग कार्यक्रम हुआ, जो चंडीगढ़ एवं बद्दी के प्रतिष्ठित संस्थानों में करवाया जा रहा है।
कार्यक्रम में जिला बिलासपुर से विभिन्न व्यावसायिक विषयों के कुल 77 मेधावी विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें एग्रीकल्चर विषय के 27, ऑटोमोटिव के 28 और रिटेल विषय के 22 विद्यार्थी शामिल हैं। विद्यार्थियों के मार्गदर्शन एवं देखरेख के लिए छह एस्कॉर्ट शिक्षक भी साथ गए हैं। इनमें अजय कुमार, लोकेश कुमार, हुकम चंद, सारिका, प्रिया कुमारी एवं नीलम शामिल हैं। जिला समन्वयक व्यावसायिक शिक्षा कुलदीप शर्मा ने बताया कि जिले के सभी व्यावसायिक विषयों के मेधावी विद्यार्थी 15 मई तक चरणबद्ध तरीके से अपना प्रशिक्षण पूरा करेंगे। समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश का यह सराहनीय प्रयास है, जिसके तहत पहली बार मेधावी विद्यार्थियों को उनके विषयों से संबंधित प्रतिष्ठित संस्थानों में वास्तविक कार्यस्थल पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विद्यार्थियों के ठहरने की व्यवस्था चार एवं पांच सितारा होटलों में की गई है। साथ ही भोजन और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है, ताकि वे अपने विषयों के वास्तविक उपयोग और महत्व को समझ सकें।
एग्रीकल्चर विषय के विद्यार्थियों ने आधुनिक कृषि तकनीक, बीज चयन, पौध संरक्षण, मिट्टी परीक्षण, जैविक खेती, सिंचाई प्रबंधन और कृषि उपकरणों के उपयोग की जानकारी हासिल की। वहीं रिटेल विषय के विद्यार्थियों ने ग्राहक सेवा, उत्पाद प्रदर्शन, बिलिंग सिस्टम, स्टॉक प्रबंधन, विजुअल मर्चेंडाइजिंग और बिक्री कौशल का व्यावहारिक अनुभव लिया। जिला उप निदेशक स्कूल शिक्षा गुणात्मक एवं जिला परियोजना अधिकारी डाइट जुखाला निशा गुप्ता ने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को रियल वर्ल्ड एक्सपोजर देने के साथ-साथ उनके भविष्य के कॅरिअर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और रोजगार और उद्यमिता के नए अवसरों की समझ विकसित होगी।
Trending Videos