{"_id":"69c3e9d6518b55f6a70a8d4b","slug":"chaitra-navratri-celebrated-with-great-enthusiasm-at-naina-devi-harish-nadda-visited-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-156712-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नयना देवी में चैत्र नवरात्र की धूम, हरीश नड्डा ने किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नयना देवी में चैत्र नवरात्र की धूम, हरीश नड्डा ने किए दर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 25 Mar 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी में दर्शनों के लिए पहुंचे हरीश नड्डा को सम्मानित करते पुजारी। स्रोत: जागरूक प
विज्ञापन
मंदिर न्यास ने माता की चुनरी भेंट कर किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल है। दूर-दूर से श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
इसी कड़ी में चेतना संस्था के सचिव हरीश नड्डा ने भी मंदिर में पहुंचकर माता के दर्शन किए और हवन कुंड में आहुतियां अर्पित कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान पुजारी मुकेश गौतम ने उन्हें माता की चुनरी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर हरीश नड्डा ने कहा कि पावन नवरात्र के अवसर पर माता के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने माता रानी से देश और प्रदेश की खुशहाली, तरक्की और सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को सही दिशा में प्रेरित करना है। नशा आज सबसे गंभीर समस्या बन चुका है, जिससे युवाओं को दूर रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा दें और परिवार व प्रदेश का नाम रोशन करें। इस अवसर पर पुजारी अरुण शर्मा, नगर परिषद उपाध्यक्ष भरत गौतम, पुजारी मुकेश गौतम, अंकू गौतम, पंकज गौतम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Trending Videos