सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Government doctors busy with camps; ordinary patients struggle to get treatment: Congress

सरकारी डॉक्टर शिविरों में व्यस्त, आम मरीज इलाज को तरसे : कांग्रेस

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 13 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Government doctors busy with camps; ordinary patients struggle to get treatment: Congress
विज्ञापन
भाजपा के स्वास्थ्य शिविरों पर कांग्रेस का सवाल

शिविर में सरकारी डॉक्टरों के उपयोग से मरीज परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। भाजपा की ओर से विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जा रहे स्वास्थ्य एवं कैंसर जांच शिविरों को लेकर कांग्रेस ने गंभीर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि इन शिविरों में सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकों की सेवाएं ली जा रही हैं। इसके चलते अस्पतालों में आने वाले मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
घुमारवीं कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राहुल ठाकुर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह बात कही। उन्होंने बताया कि विशेषकर घुमारवीं अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में जब चिकित्सक भाजपा के संरक्षण में आयोजित शिविरों में व्यस्त रहते हैं, तो अस्पताल की नियमित स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होती हैं। दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। कई बार उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है। राहुल ठाकुर ने कहा कि यदि भाजपा वास्तव में जनसेवा करना चाहती है, तो उसे अपने स्तर पर निजी चिकित्सकों और विशेषज्ञों की व्यवस्था कर ऐसे शिविर आयोजित करने चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि सरकारी स्वास्थ्य तंत्र का उपयोग राजनीतिक कार्यक्रमों और प्रचार के लिए करना उचित नहीं है। जनता के कर से संचालित स्वास्थ्य सेवाओं का पहला अधिकार आम मरीजों का है। ऐसे में डॉक्टरों को राजनीतिक आयोजनों में व्यस्त रखना जनता के हितों के सीधे विपरीत है। एक ओर मरीज अस्पतालों में उपचार के लिए परेशान हो रहे हैं। दूसरी ओर भाजपा नेता इन शिविरों के माध्यम से राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं। यह स्थिति स्वीकार्य नहीं है। कहा स्वास्थ्य विभाग अस्पतालों में चिकित्सकों की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करे। साथ ही, स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित करने वाले ऐसे आयोजनों की गहन समीक्षा की जाए। राहुल ठाकुर ने स्पष्ट किया कि जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed