{"_id":"6a2e9b414dadb0094400370c","slug":"committee-expresses-gratitude-for-the-success-of-the-dangal-sub-committee-members-felicitated-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-161759-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: दंगल की सफलता पर कमेटी ने जताया आभार, उप समितियों के सदस्य किए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: दंगल की सफलता पर कमेटी ने जताया आभार, उप समितियों के सदस्य किए सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
बाबा विश्वकर्मा मंदिर परिसर में हुए पीर लखदाता अखाड़ा कमेटी के वार्षिक अधिवेशन में उपस्थित सदस्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-बाबा विश्वकर्मा मंदिर परिसर में हुआ पीर लखदाता अखाड़ा कमेटी का वार्षिक अधिवेशन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बिलासपुर। पीर लखदाता अखाड़ा कमेटी का वार्षिक अधिवेशन शहर के डियारा सेक्टर में स्थित बाबा विश्वकर्मा मंदिर परिसर में रविवार को संपन्न हुआ।
इसकी अध्यक्षता प्रधान हुसैन अली ने की। इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक एवं अखाड़ा कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी एसआर आजाद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। अधिवेशन में सबसे पहले प्रधान और महासचिव ने अभी हाल ही संपन्न दंगल आयोजन को लेकर आय व्यय का ब्योरा सभा के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसे सभी सदस्यों ने पारित किया। प्रधान हुसैन अली ने दंगल के सफल आयोजन को लेकर सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और सहयोगियों का आभार प्रकट किया। दंगल के लिए गठित उप समितियों के कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सेवानिवृत्त ई. ने मुख्यातिथि एसआर आजाद को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इसी कड़ी में पहलवान निक्का राम ठाकुर, राजपाल सरीन, मनमोहन भंडारी, राज कुमार सोनी, पवन कुंदी, प्रकाश चंद, प्रताप सिंह भल्ला, कृष्ण कुमार चौहान, जितेंद्र कौंडल, राजकुमार सरीन, अशोक कुमार, अशोक कुमार, शकील शेख, अब्दुल मजीद, राजीव शर्मा, अमित कुमार, जगदीश ठाकुर, सुनीता धीमान, राकेश ठाकुर, अनिल शर्मा, राजेंद्र सहदेव, राम कुमार, लोहित व मोहित हंस, संजय गुप्ता, राम सिंह, अनूप शर्मा, धर्मपाल, पं. ओम प्रकाश शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि एसआर आजाद ने कहा कि यह दंगल आपसी प्रेम और भाईचारे की मिसाल है। इस मौके पर सेवानिवृत्त कमांडेंट नवल किशोर जसवाल, समाज सेविका प्रीति भाटिया, नीलम सूद, चंपा देवी, राम लाल भाटिया, सरलिंद्र बाबा, सनविंद्र भल्ला आदि मौजूद रहे।