{"_id":"6a2ea8720967906f96055f5a","slug":"abvp-state-training-camp-strategy-formulated-for-student-centric-movements-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-161779-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: अभाविप का प्रदेश अभ्यास वर्ग, छात्रहित आंदोलनों की बनी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: अभाविप का प्रदेश अभ्यास वर्ग, छात्रहित आंदोलनों की बनी रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अभ्यास वर्ग में मौजूद कार्यकर्ता। स्रोत: एब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चार दिन तक चले वर्ग में प्रदेशभर से 209 प्रतिनिधियों ने लिया भाग
शिक्षा बचाओ यात्रा समेत कई कार्यक्रमों की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) हिमाचल प्रदेश का चार दिवसीय प्रदेश अभ्यास वर्ग बिलासपुर के में संपन्न हो गया। 11 से 14 जून तक आयोजित इस वर्ग में प्रदेशभर से आए 209 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें छात्र, छात्राएं, प्राध्यापक और संगठन के कार्यकर्ता शामिल रहे।
अभ्यास वर्ग में अभाविप के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेश ठाकुर, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री देवदत्त जोशी, विशेष आमंत्रित सदस्य प्रो. प्रदीप कुमार तथा क्षेत्रीय संगठन मंत्री गौरव अत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। वर्ग के दौरान आयोजित वैचारिक सत्र में नागेश ठाकुर ने बदलते परिसर परिदृश्य में युवा मन की दिशा और अभाविप की भूमिका विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि राष्ट्र निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व और सकारात्मक नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभाविप विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्रीय चेतना के विकास का प्रभावी माध्यम है।
वहीं, देवदत्त जोशी ने संत रविदास और सामाजिक समरसता विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि संत रविदास का जीवन सामाजिक समानता, मानवता और समरसता का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मान और अवसर पहुंचाना ही सशक्त राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है।
विज्ञापन
अभ्यास वर्ग में छात्रहित आंदोलनों और कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। परिषद जुलाई माह में प्रदेशस्तरीय ज्ञापन, छात्रावास अभियान, पर्ची वितरण, धरना-प्रदर्शन और शिक्षा बचाओ यात्रा आयोजित करेगी। इसके अलावा शिक्षा के अधिकार, रिक्त पदों की भर्ती, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, महिला सुरक्षा और छात्र समस्याओं को लेकर प्रदेशव्यापी जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन छात्रहित, राष्ट्रहित और समाजहित से जुड़े मुद्दों को लेकर भविष्य में भी सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।