सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Gurmat Samagam at Buta Plassey and Bilanwali Gurdwara

Bilaspur News: बूटा प्लासी और बिलांवाली गुरुद्वारा में गुरमत समागम

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Gurmat Samagam at Buta Plassey and Bilanwali Gurdwara
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में गुरमत प्रचार ट्रस्ट की ओर से आयोजित प्रचार समागम के तीसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। सुबह का समागम बूटा प्लासी स्थित गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुआ, जहां कथा वाचकों और रागी जत्थों ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इस दौरान गुरुद्वारा परिसर में दीवान भी सजाया गया। हजूरी रागी भाई अमनदीप सिंह के शबद कीर्तन ने संगत को भावविभोर कर दिया। वहीं भाई चरणजीत सिंह ने कहा कि ऐसे समागम लोगों को गुरुओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति सुबह उठकर गुरुओं का नाम स्मरण करता है, उसके जीवन के दुख दूर हो जाते हैं।कार्यक्रम के दौरान अटूट लंगर भी लगाया गया, जिसमें सभी धर्मों के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर बाद बद्दी के बिलांवाला स्थित गुरुद्वारे में भी समागम आयोजित किया गया, जहां भाई हरि सिंह के शबद कीर्तन से उपस्थित संगत भावविभोर हो उठी।
इस मौके पर कथा वाचक ज्ञानी मान सिंह ने कहा कि पाखंड से दूर रहकर केवल श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बाणी से जुड़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed