सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Importance of Bhagwat Katha told to devotees

Bilaspur News: श्रद्धालुओं को बताया भागवत कथा का महत्व

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 23 Apr 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Importance of Bhagwat Katha told to devotees
श्री राधे कृष्ण कामधेनु गोधाम करयालग में भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर कलश यात्रा निकालती हुई ​म
विज्ञापन
-श्री राधे कृष्ण कामधेनु गोधाम करयालग में भागवत कथा हुई शुरू
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। श्री राधे कृष्ण कामधेनु गोधाम करयालग माता सोहनी देवी जी में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा की शुरुआत से पहले कलश और शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
इसमें पंडित विजय शास्त्री लोगों को कथा का रसपान करवा रहे हैं। पहले दिन उन्होंने भक्तों को भागवत कथा के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि सभी को भगवान के अवतारों की कथा बार-बार सुननी चाहिए। भागवत कथा से हृदय के विकार समाप्त हो जाते हैं। व्यक्ति को मोक्ष प्राप्त के लिए स्वर्ग के दरवाजे खुल जाते हैं। जिस घर में श्रीमद् भागवत की पूजा होती है। उस घर में लक्ष्मी का वास होता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक बार भोजन कर लेने से एक बार सांस ले लेने से काम नहीं चल सकता है। उसी प्रकार एक बार कथा सुनने से काम कैसे चल सकता है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा से जीवन में शांति मिलती है, जैसे वाल्मीकि ईश्वर का नाम जपते जपते गलत मार्गों से हटकर प्रशस्त मार्गों के अधिकारी बन गए। अंगुलीमाल डाकू गौतम बुद्ध के उपदेशों को सुन कर अहिंसा का पुजारी बन गया। कालिदास जी ने अपनी पत्नी की कृपा से जीवन को धन्य कर लिया। कर्म के महत्व को समझाते हुए कहा कि जो जैसा कर्म करेगा, उसे वैसा ही फल मिलेगा। कथा समापन के बाद श्रीमद् भागवत की आरती हुई और कार्यक्रम के व्यवस्थापक व गोधन के प्रबंधक अश्विनी कपिल द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि कथा का समापन 29 अप्रैल को विशाल भंडारे के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed