{"_id":"69ea0eab66de01a28f02e81b","slug":"quality-education-in-suin-surhad-school-increased-the-number-of-students-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-158531-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सुईं-सुरहाड़ स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से बढ़ी छात्र संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सुईं-सुरहाड़ स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से बढ़ी छात्र संख्या
विज्ञापन
सुईं सुराहड़ स्कूल में निरीक्षण के लिए पहुंची उप निदेशक गुणवत्ता निशा गुप्ता। स्रोत: स्कूल प्रबं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नामांकन में आया उछाल, अनुशासन व स्वच्छता की हुई सराहना
उपनिदेशक गुणवत्ता निशा गुप्ता ने किया स्कूलों का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। जिला शिक्षा उपनिदेशक गुणवत्ता बिलासपुर निशा गुप्ता के नेतृत्व में एक विशेष निरीक्षण टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुईं-सुरहाड़, राजकीय उच्च पाठशाला दिगथली उनसे संबद्ध प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया।
मीडिया प्रभारी दिग्विजय मल्होत्रा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान टीम ने विद्यालयों का शैक्षणिक स्तर, अभिलेख रखरखाव, स्वच्छता और अनुशासन उत्कृष्ट पाया और इसकी सराहना की। टीम ने कहा कि विद्यालयों में बेहतर प्रबंधन और शिक्षकों की प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। उल्लेखनीय उपलब्धि राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला सुईं-सुरहाड़ में देखने को मिली, जहां चालू सत्र में छात्र नामांकन में भारी वृद्धि दर्ज की गई है। निरीक्षण टीम ने इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों की कड़ी मेहनत और छात्र-केंद्रित शिक्षण पद्धति को दिया। विद्यालय संरक्षक बुद्धि सिंह ठाकुर के समर्पण और सहयोग की भावना से निरीक्षण दल प्रभावित हुआ और उनके योगदान की सराहना की।
प्रधानाचार्य संजय कुमार ने निरीक्षण टीम का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे निरीक्षण से विद्यालयों को बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। टीम की मुखिया निशा गुप्ता ने शिक्षकों से नवाचार और तकनीक के माध्यम से शिक्षा को और प्रभावी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक, मानसिक और नैतिक पक्षों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डाइट राकेश कुमार मनकोटिया, प्रधानाचार्य मधु महाजन, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सदर हेमराज, सहायक अविनाश सहित अन्य मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X