फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Leopard scare in Swarghat; leopard roaming near a house captured on CCTV.

Bilaspur News: स्वारघाट में तेंदुए की दहशत, सीसीटीवी में कैद हुआ घर के पास घूमता तेंदुआ

Mon, 03 Aug 2026 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Leopard scare in Swarghat; leopard roaming near a house captured on CCTV.
तनबोल मार्ग पर चालक के सामने आया, ग्रामीणों ने पिंजरा लगाकर पकड़ने की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत उपमंडल स्वारघाट में तेंदुए की लगातार बढ़ती गतिविधियों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार रात तनबोल लिंक मार्ग पर एक वाहन चालक को अचानक सड़क पर तेंदुआ दिखाई दिया, जिससे वह सहम गया। वहीं ग्राम पंचायत मझेड़ के गांव थापना में भी तेंदुए की लगातार आवाजाही से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
ग्राम पंचायत मझेड़ के पूर्व प्रधान रामपाल ठाकुर के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ कैद हुआ है। फुटेज में तेंदुआ घर के आसपास घूमता हुआ और एक कुत्ते के आमने-सामने आता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र के लोगों में भय और बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले काफी समय से स्वारघाट क्षेत्र के कई गांवों में तेंदुए की मौजूदगी देखी जा रही है। उनका आरोप है कि तेंदुआ अब तक कई पालतू पशुओं और कुत्तों को अपना शिकार बना चुका है। इसके कारण लोग विशेषकर रात के समय घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं और बच्चों को अकेले बाहर भेजने से भी परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान रामपाल ठाकुर सहित स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्र में शीघ्र पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ा जाए। उनका कहना है कि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो किसी भी समय कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed