{"_id":"69c3ce8f72f1dfa3240fa789","slug":"municipal-elections-the-picture-of-reservation-for-women-will-be-decided-on-30th-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-156682-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निकाय चुनाव : 30 को तय होगी महिलाओं के लिए आरक्षण की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निकाय चुनाव : 30 को तय होगी महिलाओं के लिए आरक्षण की तस्वीर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रॉ के जरिए होंगे फाइनल वार्ड, प्रशासन ने की तैयारियां
राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि भी रहेंगे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासुपर। नगर निकाय चुनाव-2026 को लेकर जिले में हलचल तेज हो गई है। महिलाओं के लिए वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया 30 मार्च को ड्रॉ (लॉटरी) के जरिए पूरी की जाएगी। प्रशासन ने इसे पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक तैयारियां कर ली हैं।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर निकाय) राहुल कुमार ने इसके लिए अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार नगर परिषद बिलासपुर, घुमारवीं, श्री नयना देवी जी और नगर पंचायत तलाई के वार्डों में महिलाओं के लिए आरक्षण का निर्धारण ड्रॉ ऑफ लॉट्स के माध्यम से होगा। यह प्रक्रिया 30 मार्च को सुबह 11:30 बजे बचत भवन उपायुक्त कार्यालय बिलासपुर में शुरू होगी। खास बात यह है कि पूरी प्रक्रिया अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की मौजूदगी में करवाई जाएगी, ताकि किसी भी तरह के विवाद की गुंजाइश न रहे। प्रशासन ने अलग-अलग नगर निकायों के लिए अधिकारियों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति तय की है। नगर परिषद बिलासपुर में एडीसी ओम कांत ठाकुर, एसडीएम सदर डॉ. राजदीप सिंह सहित एसी टू डीसी राज कुमार सहित नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष/पार्षद उपस्थित रहेंगे। वहीं घुमारवीं, श्री नयना देवी जी और तलाई के लिए भी अलग-अलग स्तर पर अधिकारियों और सामाजिक प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। राजनीतिक दलों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस और भाजपा के जिला अध्यक्षों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित लोगों से समय पर पहुंचकर प्रक्रिया को निष्पक्ष और सफल बनाने में सहयोग की अपील की है। अब 30 मार्च को होने वाला यह ड्रॉ यह तय करेगा कि किस वार्ड से महिला प्रत्याशी मैदान में उतरेंगी, जिस पर पूरे जिले की नजरें टिकी हुई हैं।
Trending Videos