फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Network of roads to be laid in Bilaspur Sadar villages; 23 link roads approved.

Bilaspur News: बिलासपुर सदर के गांवों में बिछेगा सड़कों का जाल, 23 संपर्क मार्गों को मंजूरी

Thu, 16 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Network of roads to be laid in Bilaspur Sadar villages; 23 link roads approved.
पांच लाख तक की राशि स्वीकृत, हजारों ग्रामीणों को मिलेगी आवाजाही में राहत
विज्ञापन

शिक्षा, स्वास्थ्य, खेती-बागवानी और रोजमर्रा की आवाजाही होगी आसान

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सड़क संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में 23 संपर्क मार्ग निर्माण एवं उन्नयन कार्यों को स्वीकृति मिली है। इन कार्यों के शुरू होने से वर्षों से बेहतर सड़क सुविधा की प्रतीक्षा कर रहे अनेक गांवों और बस्तियों के लोगों को राहत मिलेगी। नई संपर्क सड़कें बनने से ग्रामीणों की दैनिक आवाजाही आसान होने के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी सेवाओं तक पहुंच भी सुगम होगी। अधिकांश कार्यों के लिए पांच-पांच लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जबकि कुछ कार्यों के लिए दो और तीन लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अस्पताल, स्कूल, बाजार और सरकारी कार्यालयों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। किसानों, बागवानों और पशुपालकों के लिए कृषि एवं दुग्ध उत्पादों को बाजार तक पहुंचाना आसान होगा। वहीं बरसात के दौरान खराब रास्तों से होने वाली परेशानी भी काफी हद तक कम होने की उम्मीद है। सड़क संपर्क बेहतर होने से आपातकालीन परिस्थितियों में एंबुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं की पहुंच भी तेज होगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि लंबे समय से लंबित इन संपर्क मार्गों के बनने से कई गांवों की तस्वीर बदलेगी और ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी। बेहतर सड़क नेटवर्क से क्षेत्र में सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बंबर ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों तक विकास की सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि 23 संपर्क सड़क कार्यों की स्वीकृति से हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और भविष्य में भी क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों के लिए प्रयास जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed