{"_id":"6a59ec10fb906675f30299a5","slug":"video-bilaspur-jaddu-animal-shed-fire-five-lakh-loss-rescue-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बिलासपुर के जड्डू में पशुशाला में लगी भीषण आग, पांच लाख का नुकसान; 22 पशुओं की बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बिलासपुर के जड्डू में पशुशाला में लगी भीषण आग, पांच लाख का नुकसान; 22 पशुओं की बची जान
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल में शुक्रवार को एक पशुशाला में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। पुलिस थाना तलाई क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत जड्डू के वार्ड नंबर चार में हुई इस घटना में करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।
आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में पूरी टीनपोश पशुशाला आग की लपटों में घिर गई। घटना की सूचना मिलते ही झंडूता अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर नियंत्रण पाया।
राहत और बचाव अभियान के दौरान पशुशाला में बंधे तीन गाय, एक भैंस और 18 बकरियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। समय पर कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया और किसी भी पशु या व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा।
आगजनी में पशुशाला में रखा सूखा चारा, तूड़ी, इमारती लकड़ी, सोलर पैनल, घास काटने की मशीन सहित पशुपालन और कृषि कार्य से जुड़ा सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। प्रारंभिक जांच में नुकसान का अनुमान करीब पांच लाख रुपये लगाया गया है।
ग्राम जड्डू निवासी मोहर सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।