{"_id":"6a59d7e600c37cdd91039fdf","slug":"video-bilaspur-primary-shiksha-bachao-nyay-yatra-dadhol-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बिलासपुर पहुंची 'प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा', दधोल में शिक्षकों ने किया भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बिलासपुर पहुंची 'प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा', दधोल में शिक्षकों ने किया भव्य स्वागत
प्राथमिक शिक्षक संघ हिमाचल प्रदेश की ओर से प्राथमिक शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर निकाली जा रही 'प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा' शुक्रवार को बिलासपुर जिले के दधोल पहुंची। यहां शिक्षकों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया।
प्रदेशाध्यक्ष रमेश शर्मा के नेतृत्व में 11 जुलाई से शुरू हुई यह पदयात्रा प्रदेश सरकार के समक्ष प्राथमिक शिक्षा से संबंधित 25 सूत्रीय मांगों को प्रभावी ढंग से उठाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।
रमेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के हजारों पद रिक्त हैं, जिससे शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि एकल शिक्षक विद्यालयों की बढ़ती संख्या, न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम, पदोन्नति में आ रही विसंगतियां तथा अन्य लंबित मांगों के समाधान के लिए यह न्याय यात्रा निकाली जा रही है।
उन्होंने कहा कि जब तक सरकार शिक्षकों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक संगठन का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा को मजबूत करने के लिए पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति और लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया।
यात्रा के दौरान दधोल में शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने प्राथमिक शिक्षा को सशक्त बनाने की मांग का समर्थन किया। यह पदयात्रा विभिन्न जिलों से गुजरते हुए 25 जुलाई को शिमला पहुंचेगी, जबकि 26 जुलाई को चौड़ा मैदान में विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।