{"_id":"69c1302d7530142d6b095303","slug":"on-world-tuberculosis-day-aiims-students-took-a-pledge-to-eradicate-tb-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-156558-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: एम्स में विश्व क्षयरोग दिवस छात्रों ने ली टीबी उन्मूलन की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: एम्स में विश्व क्षयरोग दिवस छात्रों ने ली टीबी उन्मूलन की शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
क्विज प्रतियोगिता व जागरूकता सत्र के जरिए दिया टीबी खत्म करने का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स के सामुदायिक एवं पारिवारिक चिकित्सा विभाग ने विश्व क्षयरोग दिवस 2026 के अवसर पर जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। यह गतिविधियां संस्थान के कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) दलजीत सिंह, एवीएसएम, वीएसएम (सेवानिवृत्त) के मार्गदर्शन में हुई।
इस वर्ष की थीम हां हम टीबी को खत्म कर सकते हैं, देशों के नेतृत्व में, लोगों की शक्ति से को केंद्र में रखते हुए विभाग ने छात्रों के बीच जागरूकता फैलाने पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम के तहत पैरामेडिकल साइंस के बीएससी (बैच 2025) के विद्यार्थियों के बीच क्षय रोग विषय पर आधारित क्विज प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में चार टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी जानकारी व समझ का प्रदर्शन किया। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त एमबीबीएस बैच 2025, पैरामेडिकल साइंस के छात्रों के लिए जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने क्षय रोग के कारण, लक्षण, संक्रमण के तरीके तथा इससे बचाव और उपचार के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही छात्रों को समाज में जाकर लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि इस संक्रामक रोग के उन्मूलन में जन भागीदारी सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम में स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्रों के साथ विभाग के संकाय सदस्यों की भी सक्रिय भागीदारी रही। अंत में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से क्षय रोग शपथ ली और टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करने का संकल्प दोहराया।
Trending Videos