{"_id":"69be95f03ad19532f501eb35","slug":"people-are-liking-maize-bread-mustard-greens-and-curry-very-much-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-156415-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मक्की की रोटी, सरसों का साग, कढ़ी लोगों को आ रहे खूब पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मक्की की रोटी, सरसों का साग, कढ़ी लोगों को आ रहे खूब पसंद
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्मी 2 स्वयं सहायता समूह चांदपुर की महिलाओं ने राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में लगाया पारंपरिक
विज्ञापन
लक्ष्मी 2 स्वयं सहायता समूह ने नलवाड़ी मेले में लगाया व्यंजनों का स्टाॅल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत विकास खंड सदर की ग्राम पंचायत चांदपुर के लक्ष्मी 2 स्वयं सहायता समूह द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय कार्य किया जा रहा है।
राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला में समूह ने पारंपरिक व्यंजनों का स्टाॅल लगाया गया है, जिसमें मक्की की रोटी, सरसों का साग और कड़ी इत्यादि शामिल है। यह स्टाॅल लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस पहल से समूह की महिलाओं को रोजगार के साथ-साथ आर्थिक सशक्तीकरण का भी अवसर मिल रहा है। समूह की प्रधान तृप्ता देवी ने बताया कि मक्की की रोटी बनाने के लिए घराट में पिसे मक्की के आटे का उपयोग किया जा रहा है, जिससे भोजन का स्वाद और गुणवत्ता बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि उनके साथ तीन अन्य महिलाएं जमना देवी, उमा शर्मा, प्रोमिला ठाकुर भी इस कार्य में सक्रिय रूप से सहयोग दे रही हैं और उन्हें अच्छी आय प्राप्त हो रही है। समूह द्वारा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, जिससे ग्राहकों का विश्वास बढ़ा है। इस बीच स्टाॅल में भोजन कर रहे राजीव ठाकुर और रविंद्र गौतम ने बताया कि वह पिछले चार दिनों से यहां भोजन कर रहे हैं। उन्होंने मक्की की रोटी, सरसों का साग एवं कढ़ी की सराहना करते हुए कहा कि भोजन अत्यंत स्वादिष्ट है और इसमें देशी घी का प्रयोग किया गया है।
Trending Videos