सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Pledge to protect the environment on Earth Day

Bilaspur News: पृथ्वी दिवस पर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 22 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Pledge to protect the environment on Earth Day
विज्ञापन
पौधरोपण कर शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थियों ने दिया हमारी शक्ति, हमारी धरती का संदेश
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में विश्व पृथ्वी दिवस उत्साह, जोश और पर्यावरण चेतना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने धरती मां के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया। कार्यक्रम की मुख्य थीम हमारी शक्ति, हमारी धरती रही।
इस थीम के माध्यम से प्रकृति के प्रति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण और धरती को स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरा-भरा रखने का संदेश दिया गया। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉक्टर ईशा रानी ने कहा कि पृथ्वी दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि हमारे अस्तित्व की रक्षा का संकल्प है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज मानवता के सामने सबसे बड़ी चुनौती है और हमें प्रकृति का दोहन करने के बजाय उसका संरक्षण करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, जल संरक्षण अपनाने और प्लास्टिक के उपयोग से बचने का आह्वान किया। इस अवसर पर संस्थान परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों ने फलदार, छायादार और औषधीय पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया। छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ इस अभियान में भाग लिया। कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा, कार्यकारी निदेशक मधु शर्मा ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को पांच संकल्प दिलाए गए। इनमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने, जल का अपव्यय न करने, प्लास्टिक का उपयोग बंद करने, ऊर्जा की बचत करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने का प्रण शामिल रहा। संदेश दिया कि पृथ्वी हमारी माता है, इसकी रक्षा हमारी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed