{"_id":"69c295d62f76d18c490612d3","slug":"preperation-for-fair-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-156645-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जिला स्तरीय नलवाड़ मेले की तैयारी जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जिला स्तरीय नलवाड़ मेले की तैयारी जोरों पर
विज्ञापन
विज्ञापन
1 से 4 अप्रैल तक आयोजित होगा मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता के सुन्हाणी में 1 से 4 अप्रैल तक मनाए जाने वाले जिला स्तरीय नलवाड़ मेले को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को मेला ग्राउंड में बैठक का आयोजन किया गया। मेला कमेटी के प्रधान गायत्री गौतम की अध्यक्षता में हुई बैठक में कमेटी का गठन किया गया। इसके साथ ही खेलों को भी अंतिम रूप दिया गया। मेला कमेटी के प्रधान गायत्री गौतम ने बताया कि कबड्डी के पुरुष वरिष्ठ वर्ग में विजेता टीम को 21 हजार व उपविजेता को 15 हजार की राशि दी जाएगी। महिला वर्ग की विजेता टीम को 11 हजार व उपविजेता को सात हजार की राशि इनाम स्वरूप दी जाएगी। इसके अलावा जूनियर वर्ग की खेल प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी, जिसमें 5100 व 3100 रुपये इनाम स्वरूप दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 2 अप्रैल को टीमों की एंट्री की जाएगी। मेला इस मौके पर रमेश, दीपक कौशल, हंसराज वर्मा, देशराज, कुलवंत, महेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
Trending Videos