सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Queues for cooking gas in Baddi, cylinders not being delivered on time

Bilaspur News: बद्दी में रसोई गैस लेने के लिए लगी कतारें, समय पर नहीं मिल रहे सिलिंडर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Queues for cooking gas in Baddi, cylinders not being delivered on time
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

बद्दी (सोलन)। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के बीच गैस सिलिंडर को लेकर लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। बद्दी में रसोई गैस लेने के लिए रोजाना कतारें लग रही है। लोगों को समय पर गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। इससे काफी परेशानी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। हालात ये हो गए हैं कि चार दिन पहले बुकिंग करवाने के बाद भी सिलिंडरों की उपलब्धता नहीं हो पा रही है। लोगों ने आरोप लगाया कि गैस एजेंसियां अपनी मनमानी में जुटी हुई है। मनमाने दामों पर गैस सिलिंडर दिए जा रहे हैं और अधिकारी कोई कार्रवाई एजेंसियों पर नहीं कर रहे हैं। उपभोक्ता कर्ण शर्मा ने बताया कि जिन लोगों की चार दिन पहले बुकिंग थी उनको सिलिंडर नहीं मिल रहा है, जबकि जिन्होंने शनिवार को सिलिंडर की बुकिंग करवाई उन्हें सिलिंडर दिए जा रहे हैं। वहीं, पूजा सिंह ने कहा कि आईओसी गैस कंपनी का दफ्तर बंद रहा और गाड़ी भी काफी देरी से आई, जिससे कई घंटों तक धूप में खड़े रहना पड़ा। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के जिला सोलन के औद्योगिक प्रकोष्ठ के सह-संयोजक ठाकुर हरिओम सिंह ठाकुर ने घरेलू गैस सिलिंडरों की बढ़ती कालाबाजारी और जमाखोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने माना कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और कुछ देशों के बीच तनाव के कारण कीमतों में वृद्धि संभव है, लेकिन कुछ लोग इस स्थिति का अनुचित लाभ उठाकर मुनाफाखोरी और जमाखोरी में लगे हुए हैं, जोकि निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed