सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Restrictions on Fuel Supply Pressure Mounts at Several Pumps in Himachal as Fuel Availability Becomes Limited

Petrol-Diesel HP: पेट्रोल-डीजल की सप्लाई पर बंदिशें, हिमाचल के कई पंपों पर बढ़ा दबाव; सीमित मिल रहा ईंधन

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 24 Apr 2026 10:13 AM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल में परिवहन पूरी तरह पेट्रोल-डीजल पर निर्भर है। ऐसे में सीमित आपूर्ति भविष्य में बड़ी समस्या बन सकती है। मौजूदा समय में कंपनियां पंपों को पूरी तरह खाली न होने देने की स्थिति में सीमित मात्रा में आपूर्ति कर रही हैं। हालांकि, इससे उपभोक्ताओं की सुविधा और उनकी पसंद प्रभावित हो रही है। 

Restrictions on Fuel Supply Pressure Mounts at Several Pumps in Himachal as Fuel Availability Becomes Limited
पेट्रोल-डीजल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल-डीजल पर लगीं पाबंदियों के बीच कई पेट्रोल पंपों पर दबाव बढ़ता जा रहा है। खासतौर पर भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम से मिलने वाले ईंधन पर सीमाएं लगाए जाने के कारण कई पेट्रोल पंप संचालकों को सीमित भंडार में काम चलाना पड़ रहा है।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से फिलहाल आपूर्ति सामान्य बनी हुई है, जबकि अन्य कंपनियों के डीलरों को तय मात्रा में ही ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा निजी क्षेत्र की कंपनियों जैसे रिलायंस जियो-बीपी और नायरा एनर्जी के पंपों पर भी दबाव बढ़ने लगा है। हिमाचल में परिवहन पूरी तरह पेट्रोल-डीजल पर निर्भर है। ऐसे में सीमित आपूर्ति भविष्य में बड़ी समस्या बन सकती है। जिन डीलरों के पास अपने टैंकर नहीं हैं, उन्हें अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है, क्योंकि टैंकरों की उपलब्धता भी प्रभावित हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा समय में कंपनियां पंपों को पूरी तरह खाली न होने देने की स्थिति में सीमित मात्रा में आपूर्ति कर रही हैं। हालांकि, इससे उपभोक्ताओं की सुविधा और उनकी पसंद प्रभावित हो रही है। कई स्थानों पर यदि किसी एक कंपनी के पंप पर ईंधन खत्म होता है तो दूसरे पंपों पर अचानक दबाव बढ़ जाता है, जिससे पूरे क्षेत्र में असंतुलन की स्थिति बन जाती है।

कंपनियां पंपों को पूरी तरह सूखने से बचाने की स्थिति में काम कर रही हैं, जो हिमाचल जैसे राज्य के लिए सही नहीं है। कहा कि अगर किसी एक कंपनी की आपूर्ति प्रभावित होती है तो पूरे इलाके में ईंधन खत्म होने जैसी स्थिति बन जाती है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और डीलरों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। जब तक कारोबार से जुड़े लोगों के साथ तालमेल नहीं होगा, तब तक व्यवस्था को सही तरीके से चलाना मुश्किल है। डीलरों का कहना है कि प्रशासन को जमीनी स्थिति को समझते हुए समन्वय बढ़ाने की जरूरत है। 

हिमाचल पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुकुमार सिंह ने कहा कि उत्पाद सीमित मात्रा में मिल रहा है। इंडियन ऑयल से आपूर्ति ठीक है, लेकिन भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम में सीमित आपूर्ति दी जा रही है। जिन डीलरों के पास अपने टैंकर नहीं हैं, उन्हें ज्यादा परेशानी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed