सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Shrimad Bhagwat Katha begins with Kalash Yatra at Shiv Mandir Bachri

Bilaspur News: शिव मंदिर बछड़ी में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 22 Mar 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha begins with Kalash Yatra at Shiv Mandir Bachri
शिव मंदिर बछड़ी में श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर कलश यात्रा निकालते हुए ग्रामीण। स्रोत:
विज्ञापन
पहले दिन श्रद्धालुओं को दी धर्म, भक्ति, मानव जीवन के महत्व की जानकारी
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत मोरसिंघी के शिव मंदिर बछड़ी (मसधाण) में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में रंग दिया, जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। कलश यात्रा बछड़ी मोड़ से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल शिव मंदिर परिसर तक पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना दिया। पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। कथा स्थल पहुंचने पर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई और कलश स्थापना की गई। उसके बाद कथावाचक पं. पंकज भारद्वाज ने श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और मानव जीवन के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण मानव जीवन को सार्थक बनाता है। कथा सुनने से केवल एक जन्म ही नहीं, बल्कि अनेक जन्मों के पापों का नाश होता है और मनुष्य के शुभ कर्मों का उदय होता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा आत्मा को शुद्ध करने का माध्यम है, जिससे व्यक्ति जन्म-मरण के बंधन से मुक्त होकर मोक्ष की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वह कथा का नियमित श्रवण करें और अपने जीवन में धर्म, सदाचार व सेवा भाव को अपनाएं। कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं, भक्ति की महिमा और सत्संग के महत्व की जानकारी भी दी गई। कथा 29 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का लाभ उठाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed