सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Street plays were conducted at Chakka and Basanti Bagh to explain the benefits of Ayush diet.

Bilaspur News: चक्का व बसंती बाग में नुक्कड़ नाटक से बताए आयुष आहार के लाभ

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Street plays were conducted at Chakka and Basanti Bagh to explain the benefits of Ayush diet.
बद्दी के चक्का गांव के प्रवासी मजदूरों को आयुष आहार की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य कार्यकर्ता- स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

बद्दी (सोलन)। आईआरजी संस्था ने प्रत्यूष प्रोजेक्ट के तहत चक्का गांव के स्लम क्षेत्र और बसंती बाग में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को मोटे अनाज (मिलेट्स) के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रवासी समुदाय को पोषण, आयुष आहार (मिलेट्स) और महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान टीम ने सरल उदाहरणों के माध्यम से रागी, ज्वार, बाजरा और कंगनी जैसे मोटे अनाजों के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विशेष रूप से महिलाओं, गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली माताओं को संतुलित आहार और पोषण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं, पुरुषों, किशोरियों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर कुपोषण से बचाव, महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल तथा स्थानीय खाद्य पदार्थों के सही उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में आईआरजी टीम की पिंकी वर्मा, सुषमा शर्मा, पूनम शर्मा, सविता एवं अनामिका का विशेष योगदान रहा। संस्था ने कहा कि यह पहल भविष्य में भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed