{"_id":"69c1491624ebc04d5e01c628","slug":"students-became-emotional-remembering-the-golden-moments-bilaspur-news-c-92-1-ssml1031-156532-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सुनहरे पलों को याद कर भावुक हो उठे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सुनहरे पलों को याद कर भावुक हो उठे विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय झंडूता में मिस फेयरवेल और मिस्टर फेयरवेल मुख्यातिथि के साथ सामुहिक चित्र मे
विज्ञापन
महाविद्यालय झंडूता में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को दी विदाई
नितिन मिस्टर फेयरवेल जबकि सोनिया बनी मिस फेयरवेल
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता(बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय झंडूता में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. संजय कुमार मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्राध्यापक वर्ग सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
समारोह का शुभारंभ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और अन्य मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और महाविद्यालय में बिताए सुनहरे पलों को याद कर भावुक हो उठे। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. संजय कुमार ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए जीवन में अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न उपाधियों की भी घोषणा की गई। नितिन को मिस्टर फेयरवेल और सानिया को मिस फेयरवेल चुना गया। इसके अलावा आदित्य को मिस्टर पर्सनैलिटी और रेशम को मिस पर्सनैलिटी के खिताब से सम्मानित किया गया। समारोह हर्षोल्लास और भावुक माहौल के बीच संपन्न हुआ।
Trending Videos