सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The facility of Him Bus Card is not available in buses running outside the state.

Bilaspur News: प्रदेश से बाहर चलने वाली बसों में नहीं मिल रही हिम बस कार्ड की सुविधा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
The facility of Him Bus Card is not available in buses running outside the state.
विज्ञापन
महिलाओं का आरोप, निगम ने हिम बस कार्ड के लिए किया गुमराह, बेवसाइट में दी गलत जानकारी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। प्रदेश से बाहर जाने वाली एचआरटीसी की बसों में महिलाओं समेत लोगों को हिम बस कार्ड की सुविधाएं नहीं मिल रही है। महिलाओं का आरोप है कि निगम की ओर से गलत और अधूरी जानकारी देने के कारण उन्होंने लोक मित्र केंद्रों से हिम बस कार्ड बनवाए, लेकिन बसों में इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उनका कहना है कि वेबसाइट और प्रचार सामग्री में स्पष्ट जानकारी न होने से लोग गुमराह हुए हैं। महिलाओं ने बताया कि रोजाना यात्रा करने वाली कई महिलाओं ने उम्मीद के साथ कार्ड बनवाया था, ताकि बसों में 50 प्रतिशत छूट का लाभ मिल सके, लेकिन परिचालकों द्वारा इंटरस्टेट बसों में कार्ड मान्य न होने की बात कहकर इसे स्वीकार नहीं किया जा रहा है। इससे उनमें रोष है। महिलाओं ने मांग की है कि हिम बस कार्ड की सुविधा हिमाचल के बॉर्डर तक या इंटरस्टेट बसों में भी लागू की जाए, ताकि इसका वास्तविक लाभ यात्रियों को मिल सके।
कोट
हिम बस कार्ड केवल प्रदेश के भीतर चलने वाली बसों में ही मान्य है। इंटरस्टेट बसों में यह सुविधा लागू नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि वेबसाइट पर कोई गलत जानकारी है तो उसे जल्द दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला राजेश शर्मा,डिप्टी डिविजनल मैनेजर (आईटी),परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed