{"_id":"69c92159521ce26133033835","slug":"the-jyoti-agricultural-cooperative-society-reached-a-turnover-of-four-crores-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-156944-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: चार करोड़ के कारोबार तक पहुंची दी ज्योति कृषि सहकारी समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: चार करोड़ के कारोबार तक पहुंची दी ज्योति कृषि सहकारी समिति
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
चुवाड़ी में आयोजित दी ज्योति कृषि सेवा सहकारी समिति के वार्षिक अधिवेशन में मौजूद सदस्य। स्रोत:
विज्ञापन
वार्षिक अधिवेशन में विकास को लेकर बनी रणनीति, कारोबार विस्तार पर मंथन
समिति को डिजिटल माध्यम अपनाने के लिए दिया सुझाव
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। ज्योति कृषि सेवा सहकारी समिति सीमित, अवढाणीघाट का वार्षिक साधारण अधिवेशन रविवार को सब डिपो चुवाड़ी स्थित बल्ली मंदिर परिसर में हुआ, जिसमें समिति के प्रधान गनी मुहम्मद ने अध्यक्षता की, जबकि सहकारी सभाओं के घुमारवीं के निरीक्षक विजय कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
अधिवेशन में समिति की प्रगति, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान बताया गया कि समिति का वार्षिक कारोबार लगभग चार करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जिसे ग्रामीण सहकारी क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। सदस्यों ने इस उपलब्धि पर संतोष जताते हुए इसे और आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक में शेयर होल्डर सदस्यों ने समिति के कारोबार को विस्तार देने के लिए कई सुझाव दिए। उन्होंने अधिक किसानों और उपभोक्ताओं को जोड़ने, खाद-बीज एवं कृषि सेवाओं का दायरा बढ़ाने और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया। साथ ही युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और नई योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता भी जताई।
निरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि सहकारी समितियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और इनकी मजबूती से किसानों को सीधा लाभ मिलता है। उन्होंने चार करोड़ के कारोबार को सराहनीय बताते हुए पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन और योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने पर बल दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि समिति डिजिटल माध्यमों को अपनाए, नियमित ऑडिट और समीक्षा करे और सदस्यों के साथ संवाद बनाए रखे, ताकि विश्वास और भागीदारी बढ़े। वहीं प्रधान गनी मुहम्मद ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि चार करोड़ का कारोबार एक पड़ाव है और समिति का लक्ष्य इससे आगे बढ़ना है। उन्होंने सदस्यों से सक्रिय भागीदारी निभाने और अधिक लोगों को जोड़ने की अपील की।
बैठक में विभिन्न एजेंडों पर चर्चा कर कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। इनमें पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि, नए सदस्यों का प्रवेश व शेयर हस्तांतरण, वर्ष 2024-25 के ऑडिट नोट की स्वीकृति तथा समिति की अधिकतम ऋण सीमा का निर्धारण शामिल रहा। अधिवेशन का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि सदस्यों के सहयोग और प्रस्तावों के प्रभावी क्रियान्वयन से समिति भविष्य में और अधिक प्रगति करेगी और किसानों और आम जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करेगी। अधिवेशन में सचिव कर्म देव कौशल, पूर्व उप प्रधान रोशन लाल शर्मा, सेल्समैन पूजा देवी, विक्रम शर्मा, देवराज चंदेल, मस्तराम शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, मनोहर लाल, पवन जमवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Trending Videos