{"_id":"6a6f8f1b5872a25c76015c74","slug":"the-manimahesh-sevadal-langar-committee-shahtalai-will-organize-its-25th-langar-in-chamba-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-164813-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मणिमहेश सेवादल लंगर कमेटी शाहतलाई चंबा में लगाएगी 25वां लंगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मणिमहेश सेवादल लंगर कमेटी शाहतलाई चंबा में लगाएगी 25वां लंगर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमेटी की बैठक में लिया निर्णय, भंडारे की तैयारियों, सेवा कार्यों, राशन सहित अन्य पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर )। मणिमहेश सेवादल लंगर कमेटी शाहतलाई की ओर से इस साल भी श्रद्धालुओं की सेवा के लिए चंबा (राख) में 25वें वार्षिक विशाल लंगर का आयोजन किया जाएगा। यह लंगर सात सितंबर से प्रारंभ होगा, जिसमें मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं को नि:शुल्क भोजन एवं अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
कमेटी के प्रवक्ता राजेश शेखर ने जानकारी देते हुए बताया कि भंडारे के आयोजन का निर्णय कमेटी की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष बृज लाल ने की। बैठक में भंडारे की तैयारियों, सेवा कार्यों, राशन, रसोई व्यवस्था, स्वयंसेवकों की जिम्मेदारियों तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष बृज लाल ने कहा कि मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा करना कमेटी का मुख्य उद्देश्य है। पिछले 24 साल से कमेटी निरंतर सेवा कार्य कर रही है। इस साल 25 वें वर्ष में प्रवेश करना सभी सदस्यों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों से सेवा भाव के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने का आह्वान किया। प्रवक्ता राजेश शेखर ने बताया कि लंगर में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन के साथ-साथ यथासंभव अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।