सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The number of devotees increased at Naina Devi temple after the weather cleared.

Bilaspur News: मौसम खुलने के बाद नयना देवी मंदिर में बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 21 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
The number of devotees increased at Naina Devi temple after the weather cleared.
श्री नयना देवी जी में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
तीसरे नवरात्र पर 23 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
Trending Videos

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए पुख्ता प्रबंध

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। मौसम खुलने के बाद प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में शनिवार को तीसरे नवरात्र पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। शनिवार को करीब 23 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
पहले व दूसरे नवरात्र पर बारिश के चलते करीब 25 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे, लेकिन मौसम साफ होने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई। तीसरे नवरात्र पर माता के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की गई। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालु माता जी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु जहां पर माता की पूजा अर्चना कर रहे है, वहीं मंदिर के प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां भी डाल कर अपने घर परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। जिला प्रशासन और मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। जगह-जगह पर पुलिसकर्मी तैनात हैं। इसके अलावा श्रद्धालुओं को लाइनों में ही माता जी के दर्शन के लिए भेजा जा रहा है। अधिक श्रद्धालु होने पर छोटे-छोटे जत्थों में श्रद्धालुओं को रोका जाता है और फिर उन्हें मां के दर्शन के लिए भेजा जाता है। मंदिर क्षेत्र में साफ सफाई की पूर्ण व्यवस्था की गई है। मंदिर न्यास अधिकारी चत्तर सिंह रनौत ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

श्री नयना देवी जी में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद

श्री नयना देवी जी में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed