{"_id":"69c3cdabd7b4469e4b0a18b1","slug":"two-arrested-with-1561-kg-of-hashish-in-two-cases-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-156674-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: दो मामलों में 1.561 किलोग्राम चरस के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: दो मामलों में 1.561 किलोग्राम चरस के साथ दो गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस और एसटीएफ ने की कार्रवाई
आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला पुलिस और एसटीएफ की टीमों ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए चरस की बड़ी खेप बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में 1.561 किलोग्राम चरस बरामद हुई है। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पहले मामले में स्वारघाट थाना पुलिस ने मैहला टनल नंबर-1 के एग्जिट प्वाइंट पर यातायात चेकिंग के दौरान एक कार को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर कार से 956 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान जुकव अली (39) निवासी गांव सनवाड़ तहसील पधर जिला मंडी के रूप में हुई है।
दूसरी कार्रवाई में एसटीएफ टीम ने रात को मल्यावर लिंक फोरलेन के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान मनाली से अंबाला जा रही एक बस को चेकिंग के लिए रोका। इस दौरान एक सीट पर बैठे युवक से 605 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी की पहचान निखिल कुमार (19) निवासी गांव झिंजकरी डाकघर मैड जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और किसी भी कीमत पर नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी नशे से संबंधित गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
Trending Videos