{"_id":"69c95d3d10886b6d3403fef5","slug":"243-new-tb-patients-were-found-in-the-district-chamba-news-c-88-1-ssml1006-178762-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जिले में सामने आए टीबी के 243 नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जिले में सामने आए टीबी के 243 नए मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 29 Mar 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दिया है इलाज, कई मरीज हो चुके हैं स्वस्थ
टीबी मुक्त अभियान के पहले चरण में सामने आए नए मरीज
दूसरे चरण के अभियान में चिह्नित गांवों में तलाशे जा रहे मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। टीबी मुक्त अभियान के पहले चरण में जिले में 243 टीबी के नए मरीज सामने आए हैं। इनका इलाज भी स्वास्थ्य विभाग ने शुरू करवा दिया है। इनमें कई मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं।
आशा वर्कर इन मरीजों की नियमित रूप से स्क्रीनिंग कर रही हैं। यह अभियान सात दिसंबर 2024 को शुरू हुआ था। इसका समापन 14 मार्च को हुआ था। इस दौरान जिले भर में स्वास्थ्य टीमों ने लाखों लोगों की स्क्रीनिंग की। इसमें 243 लोग ऐसे निकले जिन्हें टीबी रोग के बारे में पता ही नहीं था। वे अनजाने में इस रोग को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैला रहे थे। उनकी पहचान और इलाज होने से टीबी संक्रमण के फैलने की संभावना भी कम हो गई है।
अब स्वास्थ्य विभाग ने अभियान का दूसरा चरण शुरू किया है। इसमें जिले के 397 गांवों का चयन किया गया है। यहां टीबी के मरीज सर्वाधिक पाए गए हैं। यहां रहने वाली सभी आबादी की स्क्रीनिंग कर टीबी के टिपे मरीजों की तलाश की जा रही है। इस अभियान को शुरू हुए अभी तक पांच दिन बीते हैं। इसमें 500 लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। जिन लोगों में संभावित लक्षण मिले हैं, उन्हें टीबी जांच करवाने के परामर्श दिया गया है।
--
चड़ी में 45 लोगों की स्क्रीनिंग
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चड़ी में शनिवार को आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाया गया। इसमें 45 लोगों के पोर्टेबल एक्सरे मशीन से स्क्रीनिंग की गई। इनमें चार लोगों में टीबी के संभावित लक्षण मिले। इन्हें बलगम जांच करवाने को कहा गया है। इसके अलावा दो लोगों को टीबी बचाव दवाई दी गई है। ये लोग टीबी मरीजों के संपर्क में आए थे।
--
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जालम सिंह ने बताया कि अभियान के पहले चरण में विभाग ने 243 टीबी के छिपे हुए मरीजों को तलाशा था। दूसरे चरण में चिन्हित गांवों में अभियान छेड़ा गया है। जल्द ही जिले को टीबी मुक्त बनाया जाएगा।
--
Trending Videos