सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   50% of the medical college doctors returned from leave and the same number went on leave.

Chamba News: मेडिकल कॉलेज के 50 फीसदी डॉक्टर छुट्टी से लौटे तो इतने ही छुट्टी पर गए

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 01 Feb 2026 06:48 AM IST
विज्ञापन
50% of the medical college doctors returned from leave and the same number went on leave.
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में पिछले एक महीने से जो 50 फीसदी डॉक्टर छुट्टी पर चल रहे थे, वे अब वापस लौट चुके हैं। उनके लौटने पर अन्य 50 फीसदी डॉक्टर एक महीने की विंटर वेकेशन पर चले गए हैं। ऐसे में ओपीडी व वार्ड की सेवाओं पर असर देखने को मिल सकता था। जिस डॉक्टर से मरीज अपनी बीमारी का नियमित इलाज करवा रहा है, उसे नियमित जांच करवाने से पहले उस डॉक्टर का पता करके ओपीडी में जाना होगा अन्यथा, उसे निराश होकर लौटना भी पड़ सकता है। विंटर वेकेशन पांच मार्च तक रहेंगी। इसके बाद सभी डॉक्टर अपनी ड्यूटी पर लौट आएंगे। इसके बाद मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी भी नहीं होगी। जब तक डॉक्टर छुट्टी पर रहेंगे, तब तक मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जिस ओपीडी में पहले दो या तीन डॉक्टर मरीजों की जांच करने के लिए बैठ रहे थे, वहां पर अब एक ही डॉक्टर दिखाई दे रहा है। इसके चलते मरीजों की लंबी लाइनें लग रही हैं। जांच के करवाने के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। मरीजों की समस्या का समाधान डॉक्टरों की छुट्टियां खत्म होने के बाद हो पाएगा। उधर, मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि जो डॉक्टर छुट्टी पर गए थे, वे आ चुके हैं। अन्य 50 फीसदी डॉक्टर अपनी विंटर वेकेशन पर गए हैं। मरीजों का इलाज प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed