सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   HRTC bus schedule disrupted, passengers upset

Chamba News: एचआरटीसी बसों की समयसारिणी बिगड़ी, यात्री परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 01 Feb 2026 06:49 AM IST
विज्ञापन
HRTC bus schedule disrupted, passengers upset
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम चंबा डिपो की बसों की समयसारिणी इन दिनों बिगड़ती नजर आ रही है। खासकर चंबा से खज्जियार रूट पर चलने वाली बसें निर्धारित समय पर नहीं चल पा रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos

यात्रियों के अनुसार चंबा से खज्जियार के लिए शाम पांच बजे रवाना होने वाली बस कई बार छह बजे के आसपास चल रही है। इतना ही नहीं, अन्य रूटों पर भी बसें निर्धारित समय से आधा से पौने घंटे की देरी से रवाना हो रही हैं। इससे रोज़ाना यात्रा करने वाले कर्मचारियों, छात्रों और अन्य यात्रियों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों में दीपक कुमार, करन कुमार, साक्षी ठाकुर, प्रिया ठाकुर, किरण कुमारी का कहना है कि बस स्टैंड पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है, जब बस के चलने पर देरी होती है तो वह वर्कशॉप जाने को मजबूर हो जाते है। लोकल से लेकर लंबे रूटों की बसों के यही हाल हैं। समय पर बसें न चलने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। न ही बस के देरी से चलने पर कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया जाता है। स्थानीय लोगों ने एचआरटीसी प्रबंधन से मांग की है कि बसों की समयसारिणी को दुरुस्त किया जाए और यात्रियों को समय पर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई जाए ताकि आम जनता को हो रही परेशानी से राहत मिल सके।
एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह का कहना है कि मामला ध्यान में लाया गया है। कई बार बसों की मरम्मत के चलते बसों के चलने में देरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed