सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The bus reached Bharmour after seven days, people breathed a sigh of relief.

Chamba News: सात दिन बाद भरमौर पहुंची बस, लोगों ने ली राहत की सांस

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 01 Feb 2026 06:36 AM IST
विज्ञापन
The bus reached Bharmour after seven days, people breathed a sigh of relief.
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। एक सप्ताह के बाद भरमौर में बस सेवा बहाल हो पाई। इससे पहले खड़ामुख तक ही बसें जा रही थीं। इससे आगे यात्रियों को 14 किलोमीटर का सफर पैदल या फिर टैक्सियों में करना पड़ रहा था। अब सड़क को बड़े वाहनों के लिए बहाल करवा दिया गया है। ऐसे में परिवहन निगम ने अपनी बसों को भी भरमौर भेजना शुरू कर दिया। इससे 20 पंचायतों के लोगों को राहत मिली है। किसी न किसी कार्य के संबंध में लोगों को जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। इसके लिए उन्हें खड़ामुख में जाकर बसें लेनी पड़ रही थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, भरमौर से सीधे चंबा और चंबा से सीधे भरमौर तक बसों की आवाजाही होगी।
Trending Videos


बर्फबारी के कारण सात दिन पहले वाहनों की आवाजाही मार्ग पर बाधित हो गई थी लेकिन अब मार्ग से बर्फ हटाई जा चुकी है। ऐसे में लोग प्रशासन व निगम से यही मांग कर रहे थे कि बसों को भरमौर तक भेजा जाए। शनिवार को जैसे ही बस भरमौर पहुंची तो लोगों ने राहत की सांस ली। डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि मार्ग बड़े वाहनों के लिए बहाल होते ही बसों को भरमौर भेजना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed