{"_id":"6a381a74319c3770880a3984","slug":"a-bus-traveling-from-bhanjradu-to-tanda-broke-down-in-nurpur-late-at-night-chamba-news-c-88-1-cmb1002-187404-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: देर रात को नूरपुर में खराब हो गई भंजराड़ू से टांडा जा रही बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: देर रात को नूरपुर में खराब हो गई भंजराड़ू से टांडा जा रही बस
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 21 Jun 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
नुरपूर के पास हांफी एचआरटीसी की बस: जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देर रात को एक बजे थम गए पहिये, डेढ़ घंटे बाद निजी बस से आगे गए यात्री
इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज जा रहे थे बस में सवार अधिकतर लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। भंजराड़ू से टांडा जा रही परिवहन निगम की बस नूरपुर के पास खराब हो गई। बीती शनिवार देर रात को एक बजे बस के पहिये थम जाने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें करीब डेढ़ घंटे तक अंधेरे में ही बच्चों और सामान के साथ इंतजार करना पड़ा। यह बस शनिवार को शाम करीब पौने पांच बजे भंजराड़ू से टांडा के लिए रवाना हुई थी। यात्रियों ने बताया कि बस में अधिकतर यात्री इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज जा रहे थे। लंबे रूट की इस बस के बीच रास्ते खराब हो जाने से यात्रियों की समय पर पहुंचने की योजना भी प्रभावित हुई। यात्रियों में अनुज कुमार, साहिल कुमार, अंकित कुमार, रवि कुमार, करण कुमार और अभिनव ने बताया कि बस नूरपुर के पास पहुंचने के बाद अचानक बंद हो गई। चालक-परिचालक की ओर से काफी प्रयासों के बावजूद बस स्टार्ट नहीं हो पाई। यात्रियों को सड़क के किनारे ही इंतजार करना पड़ा। करीब डेढ़ घंटे बाद निजी बस में यात्रियों ने आगे का सफर तय किया।
यात्रियों ने कहा कि ऐसे लंबे रूटों पर बसों की नियमित जांच और रखरखाव बेहद जरूरी है। अधिकतर यात्री स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सफर करते हैं। उन्होंने कहा कि बीच रास्ते बस खराब हो जाना न केवल समय की बर्बादी है, बल्कि मरीजों और उनके परिजनों के लिए बड़ी परेशानी भी बन जाता है।
उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। मेकेनिक को बुलाकर बस को दुरुस्त करवाया जाएगा और दोबारा रूट पर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
--