{"_id":"6a3819490ff26f0fd80f11f2","slug":"accused-who-scuffled-with-mlas-pso-had-to-spend-the-night-in-jail-chamba-news-c-88-1-cmb1008-187383-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: विधायक के पीएसओ से हाथापाई करने वाले आरोपी को जेल में काटनी पड़ी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: विधायक के पीएसओ से हाथापाई करने वाले आरोपी को जेल में काटनी पड़ी रात
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 21 Jun 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
चंबा के चुराह में विधायक के पीएसओ से उलझता व्यक्ति।स्रोत विडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रविवार को एसडीएम कोर्ट में जमानत देने पर किया रिहा
पुलिस इस मामले में हर पहलू पर कर रही जांच, जुटाए जा रहे सभी साक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। विधायक डॉ. हंसराज के पीएसओ (पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर) के साथ कथित मारपीट और वर्दी फाड़ने के मामले में पुलिस ने छेछ कुमार निवासी बैहलाम को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार की रात उसने जेल में काटी। रविवार को उसे एसडीएम कोर्ट में पेश किया जहां जमानत पर उसे रिहा किया गया।
शनिवार शाम करीब 6:50 बजे विधायक डॉ. हंसराज अपने क्षेत्रीय दौरे के दौरान कोहाल क्षेत्र पहुंचे थे। इस दौरान छेछ कुमार ने कथित तौर पर अपनी गाड़ी सड़क के बीच खड़ी कर यातायात बाधित कर दिया। विधायक के पीएसओ आरक्षी प्रकाश सिंह ने जब उसे वाहन हटाने के लिए कहा तो वह गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान उसका भाई नरेश कुमार और पिता कर्म चंद भी मौके पर पहुंच गए। शिकायत के अनुसार तीनों ने पुलिस कर्मियों और अन्य लोगों के साथ हाथापाई की। आरक्षी की वर्दी फाड़ दी, नेम प्लेट क्षतिग्रस्त तथा गले में पहनी चांदी की चेन भी टूट गई।
जांच के लिए जब नकरोड़ और तीसा थाना से टीम वहां पहुंची तो आरोपी उनके साथ भी उलझ पड़ा। पुलिस का कहना है कि आरोपी का व्यवहार आक्रामक था और उसके कारण शांति भंग होने की आशंका उत्पन्न हो गई थी। ऐसे में उसे शनिवार रात करीब 11:30 बजे नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी रंजन शर्मा ने बताया कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों को एकत्रित किया जा रहा है। पुलिस हर पहलू की निष्पक्ष जांच कर रही है।
विज्ञापन
--