{"_id":"6a3818ccf68c58a922048180","slug":"yoga-permeating-the-atmosphere-of-chamba-chamba-news-c-88-1-ssml1007-187427-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा की फिजाओं में घुला योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा की फिजाओं में घुला योग
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 21 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
चंबा मेडिकल कॉलेज में योगा करते प्रशिक्षु।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले भर में दिखीं शरीर और मन को साधने की कोशिशें
-- -- -
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले की वादियों में जब एक साथ योग की लय गूंज उठी तो पूरा माहौल स्वास्थ्य, अनुशासन और जागरूकता की ऊर्जा से भर गया। कहीं विद्यार्थियों ने एनसीसी और एनएसएस के साथ मिलकर आसन किए तो कहीं आयुष विभाग के मार्गदर्शन में शरीर और मन को साधने की कोशिशें दिखीं। स्कूलों, कॉलेजों और सत्संग भवनों तक फैले इन कार्यक्रमों में योग सिर्फ अभ्यास नहीं रहा, बल्कि एक ऐसी सीख बन गया जिसने संतुलित जीवन, मानसिक शांति और नियमित दिनचर्या की अहमियत को और गहराई से सामने रखा।
--
तीसा में विद्यार्थियों ने कीं योग क्रियाएं
चुराह (चंबा)। पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तीसा में उपमंडल स्तरीय 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन आयुष विभाग भंजराडू ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपमंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशु गर्ग ने किया। प्रधानाचार्य घनश्याम ठाकुर मुख्य अतिथि रहे। आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवियों तथा कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की छात्राओं ने सामूहिक योगाभ्यास किया। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
डलहौजी में बताया योग से निरोग रहने का मंत्र
डलहौजी। हिलटॉप स्कूल डलहौजी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में सकारात्मकता और स्वास्थ्य जागरूकता का वातावरण रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के एक विद्यार्थी के प्रेरणादायक भाषण से हुआ। उसने योग के ऐतिहासिक महत्व, आधुनिक जीवन में इसकी उपयोगिता और शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य पर इसके सकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डाला। संवाद

चुवाड़ी कॉलेज में रही योग दिवस की धूम
चुवाड़ी। चुवाड़ी कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुवाड़ी एवं प्राथमिक पाठशाला कुठेड़ के विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में आयुष विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी भाग लिया। मुख्य अतिथि चुवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय सिंह पठानिया रहे। संवाद
--
योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश
भरमौर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गरोला में योग दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया। स्थानीय प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार ने सभी को योग के महत्व के बारे में बताया और योग को दैनिक जीवन मे अपनाने के लिए प्रेरित किया। संवाद
--
तीसा स्कूल में विद्यार्थियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
चुराह। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तीसा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों और स्वयंसेवियों ने योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपमंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशु गर्ग ने किया जबकि प्रधानाचार्य घनश्याम ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयुष विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने सामूहिक योगाभ्यास करते हुए विभिन्न योगासन किए और नियमित योग अपनाने का संकल्प लिया। संवाद
--
शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मानसिक शांति बढ़ाता है योग : किरण
बनीखेत। याेग मानव विकास ट्रस्ट ने योग दिवस मनाया। ट्रस्ट की अध्यक्ष किरण डोडेजा ने सत्र के दौरान योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के तनावपूर्ण जीवन में योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना समय की आवश्यकता है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और संतुलित जीवनशैली को भी बढ़ावा देता है। किरण डोडेजा ने कहा कि योग स्वस्थ, जागरूक और संतुलित समाज के निर्माण का मजबूत आधार है। उन्होंने सभी से नियमित योग अपनाने और इसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। संवाद
--
सत्संग भवन मुगला में कीं योग की क्रियाएं
चंबा। सत्संग भवन मुगला में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संत निरंकारी मिशन की विभिन्न शाखाओं में योग एवं आध्यात्मिक जागरूकता पर केंद्रित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जोनल इंचार्ज महात्मा दुनी चंद ने बताया कि संत निरंकारी मिशन की शाखा चंबा के संत निरंकारी सत्संग भवन मुगला में भी योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं, सेवादल के स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। संवाद
--
योग से मिलता है शारीरिक और मानसिक लाभ : डॉ. गुप्ता
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. पंकज गुप्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की कल्पना भारत के प्रधानमंत्री ने की थी। योग के विभिन्न रूपों से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को अलग-अलग तरीकों से लाभ मिलता है। शरीर स्वस्थ रहता है। योग से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिकता का विकास होता है। हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए एक नई थीम तय की जाती है जो योग के एक खास पहलू पर जोर देती है। साल 2026 के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग है।