सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A torrent of mud and stones surged into the drain, sweeping up a car; traffic was disrupted for an hour.

Chamba News: नाले में आ गया मिट्टी और पत्थरों का सैलाब, चपेट में आई कार, एक घंटा थप रहा यातायात

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 11 Jun 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
A torrent of mud and stones surged into the drain, sweeping up a car; traffic was disrupted for an hour.
चंबा के सरेंईं के पास भारी बारिश के बाद मलबे में दबी कार।स्रोत विडियों ग्रैब
विज्ञापन
भारी बारिश के कारण भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सरेंई में थमी वाहनों की रफ्तार

सड़क के दोनों ओर लगीं वाहनों की कतारें, जेसीबी लगाकर बहाल किया यातायात
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर भारी बारिश के कारण सरेंई में एक घंटा यातायात के लिए अवरुद्ध रहा। वीरवार को दोपहर बाद अचानक बारिश होने से सरेंई नाला में मिट्टी का सैलाब हो गया।
सड़क मलबे से भर गई। एक कार भी इसकी चपेट में आ गई। यह कार सड़क के किनारे खड़ी थी। इसमें कोई भी सवार नहीं था।
गनीमत यह भी रही कि कोई राहगीर मलबे की चपेट में नहीं आया। अन्यथा जान-माल का नुकसान हो सकता था। बारिश थमने के बाद जेसीबी के जरिये एनएच को बहाल किया गया। तब तक सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बरसात शुरू होने से पहले इतनी भयंकर बारिश देख लोग डर गए। एनएच पर फंसे वाहन चालकों में संजय शर्मा, नरेंद्र कुमार, चैन लाल, देसराज, सुनील कुमार और सुरेश कुमार ने बताया कि नाले में अचानक पानी के साथ मिट्टी और पत्थर भारी मात्रा में आ गए। यह सारा मलबा शायद सड़क कटिंग का हो सकता है। इसकी प्रशासन को जांच करनी चाहिए। उधर, एनएच के सहायक अभियंता वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि सरेंई में जहां यातायात बाधित हुआ था, उसे बहाल करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed