सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Conducted drills to tackle disasters such as landslides, floods, and cloudbursts.

Chamba News: भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने जैसी आपदाओं से निपटने का किया अभ्यास

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 15 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Conducted drills to tackle disasters such as landslides, floods, and cloudbursts.
पधर में आयोजित मॉक ड्रिल में आपदा से निपटने का अभ्यास करती संयुक्त टीम। जागरूक पाठक
विज्ञापन
पांगी में आवासीय आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई माॅक ड्रिल

संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से मॉक ड्रिल हुई। मिनी सचिवालय, हेलीपैड मैदान तथा हुगाल नाला में बादल फटना, भूस्खलन और बाढ़ जैसी संभावित प्राकृतिक आपदाओं पर अभ्यास किया। अनेक लोगों के फंसे होने की काल्पनिक स्थिति तैयार की गई। अभ्यास के दौरान प्रभावित व्यक्तियों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार प्रदान करने, स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा राहत एवं बचाव कार्यों का सफलतापूर्वक अभ्यास किया गया।

सूचना मिलते ही उपमंडल स्तर पर गठित इंसिडेंट रिस्पांस टीम (आईआरटी) सक्रिय हो गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मिनी सचिवालय किलाड़ में इंसिडेंट कमांड सेंटर, राहत केंद्र तथा अस्थायी अस्पताल (मेक-शिफ्ट हॉस्पिटल) स्थापित कर बचाव एवं राहत कार्यों का अभ्यास किया। उपमंडल प्रशासन तथा आईआरटी टीम में शामिल पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए आपदा प्रबंधन क्षमता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवासीय आयुक्त अमनदीप सिंह ने कहा कि मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावित लोगों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना, जनजीवन को शीघ्र सामान्य बनाना और राहत एवं बचाव कार्यों की प्रभावशीलता का आकलन करना है। तहसीलदार संदीप कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं आईआरटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed