सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Conducted a drill to tackle situations like forest fires and cloudbursts.

Chamba News: वन अग्नि और बादल फटने जैसे हालात से निपटने का किया अभ्यास

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 15 Jun 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Conducted a drill to tackle situations like forest fires and cloudbursts.
चंबा के भरमौर में आपदा संबंधी मॉक ड्रिल के दौरान कर्मचारी और युवा।संवाद
विज्ञापन
भरमौर में आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल का हुआ सफल आयोजन

आपदा में घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का किया अभ्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। उपमंडल में संभावित वन अग्नि, बादल फटने और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से निपटने का अभ्यास किया गया। आपदा प्रबंधन तंत्र की तैयारियों, संसाधनों की उपलब्धता एवं विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय क्षमता का आकलन करने के उद्देश्य से एक व्यापक बहु-विभागीय मॉक ड्रिल हुई।

अभ्यास में प्रशासन, पुलिस, वन, स्वास्थ्य, अग्निशमन, राजस्व, लोक निर्माण, जल शक्ति विभाग, आपदा मित्र स्वयंसेवकों और अन्य संबंधित विभागों और एजेंसियों ने सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की। आपदा की काल्पनिक परिस्थितियां निर्मित कर राहत एवं बचाव कार्यों, खोज एवं निकासी अभियान, प्राथमिक उपचार, चिकित्सीय सहायता, संचार तंत्र, यातायात प्रबंधन, राहत शिविर संचालन और पुनर्वास संबंधी व्यवस्थाओं का यथार्थपरक अभ्यास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन अग्नि परिदृश्य के तहत आग पर नियंत्रण, प्रभावित क्षेत्र की निगरानी, फायर लाइन निर्माण और बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया गया। बादल फटना परिदृश्य के तहत प्रभावित व्यक्तियों की खोज, सुरक्षित निकासी, त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों और विभागीय समन्वय तंत्र की प्रभावशीलता का परीक्षण किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार तेज राम भारद्वाज, बीएमओ डॉ. दीपेश बराल, एसएचओ बाबू राम, डीएफओ नवनाथ शिवाजी माने, आयुष विभाग के डॉ. राकेश चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed