{"_id":"6a303563bca88ccca00469ad","slug":"the-wheels-of-the-chamba-langera-route-bus-came-to-a-halt-near-kaila-chamba-news-c-88-1-cmb1002-186752-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कैला के पास थम गए चंबा-लंगेरा रूट की बस के पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कैला के पास थम गए चंबा-लंगेरा रूट की बस के पहिये
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
बीच रास्ते में खराब हुई चंबा - लंगेरा रूट की सरकारी बस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी, देरी से पहुंचे स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी
यात्री बोले- रूटों से हटाई जाएं बार-बार खराब होने वाली एचआरटीसी बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। चंबा-लंगेरा रूट पर सुबह निकली एचआरटीसी की बस के पहिये कैला के पास आकर आकर थम गए। ऐसे लग रहा था कि जैसे पहियों ने नहीं, बल्कि व्यवस्था ने बीच रास्ते में हार मान ली हो।
उपमंडल के ग्रामीण इलाकों में निगम की खस्ताहाल बसों का संकट दिन-प्रतिदिन गहराता जा रहा है। चंबा-लंगेरा रूट पर जा रही बस खराब होने से यात्रियों को परेशानियां झेलनी पड़ीं। सुबह करीब नौ बजे यह घटना हुई। इसका सबसे अधिक असर स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों पर पड़ा। सरकारी और निजी संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों की भी समय पर कार्यालय पहुंचने की उम्मीद टूट गई।
यात्रियों राकेश वर्मा, प्रदीप सिंह, काजल शर्मा, रोहित कुमार, किरण कुमारी, पायल चौहान और भारती शर्मा ने कहा कि सलूणी क्षेत्र के साथ वर्षों से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। आरोप लगाया कि जिन बसों को अन्य रूटों से हटाया जाता है, उन्हें ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में भेज दिया जाता है। बार-बार शिकायतों के बावजूद न परिवहन निगम और न ही सरकार समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम उठा रहे हैं। यात्रियों ने सरकार और परिवहन प्रबंधन से मांग की है कि सलूणी क्षेत्र के सभी प्रमुख रूटों पर नई बसें चलाई जाएं। बार-बार खराब होने वाली बसों को रूटों से हटाया जाए।
विज्ञापन
एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि बस खराब होने की सूचना मिली है। तकनीकी खराबी के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। मेकेनिक को भेजा जाएगा और बस को दुरुस्त करवा दिया जाएगा।
--