{"_id":"6a3036ce7e3beccd290ce946","slug":"case-turns-out-to-be-linked-to-a-love-affair-man-loses-his-life-in-a-physical-altercation-chamba-news-c-88-1-ssml1004-186868-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: प्रेम प्रसंग का निकला मामला, मारपीट में चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: प्रेम प्रसंग का निकला मामला, मारपीट में चली गई जान
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कमरे से बात कर बुलाकर अपने साथ ले जाकर की मारपीट, चली गई जान
नूरपुर से पहुंची फोरेंसिक टीम को वाहन में मिल खून के धब्बे, कमरे से एकत्रित किए साक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। चुराह क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा पाया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक का गांव की एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। जिसकी भनक लगने के बाद आरोपियों ने उसे डराने-धमकाने और मामला सुलझाने की योजना बनाई।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने चालक हरविंद्र सिंह को भंजराडू स्थित कमरे से बातचीत के बहाने बाहर बुलाया और उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद वहां बातचीत के दौरान माहौल बिगड़ गया और मारपीट तक बात पहुंच गई। मारपीट में गंभीर चोट लगने से हरविंद्र सिंह की मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक के अचेत होने के बाद आरोपी घबरा गए और शव को वाहन में डालकर नाले में फेंक दिया। जिससे इसे दुर्घटना का रूप दिया जा सके। लेकिन पुलिस थाना तीसा ने तत्परता दिखाते हुए मामले की गहन जांच शुरू की और महज चार घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंच गई।
थाना प्रभारी अशोक कुमार चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को नूरपुर से पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल और संबंधित वाहन की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान वाहन में खून के धब्बे पाए गए, जबकि कमरे से भी महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। इन साक्ष्यों को आगे की जांच के लिए सुरक्षित कर लिया गया है।
विज्ञापन
इनसेटपुलिस ने इस मामले में दिलीप कुमार निवासी राह गुटकर, चुराह, मुकेश कुमार निवासी बाग, सलूणी और याकेश कुमार निवासी हडला चुराह को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
इनसेट
पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बताया कि मामले में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।