फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba to soon get new electric and diesel buses; Deputy Chief Minister made the announcement on Independence

Chamba: चंबा को जल्द मिलेंगी नई इलेक्ट्रिक और डीजल बसें, उपमुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर की घोषणा

Sat, 15 Aug 2026 02:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 Aug 2026 02:16 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चंबा जिले की परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इलेक्ट्रिक बसों की खरीद की है, लेकिन अभी तक चंबा में इनकी उपलब्धता नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
Chamba to soon get new electric and diesel buses; Deputy Chief Minister made the announcement on Independence
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चंबा में स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता की। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चंबा जिले की परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इलेक्ट्रिक बसों की खरीद की है, लेकिन अभी तक चंबा में इनकी उपलब्धता नहीं हो पाई है। जल्द ही चंबा को इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने चंबा के लिए 15 नई इलेक्ट्रिक बसें देने की घोषणा की। इसके अलावा जिले की ग्रामीण और दूरदराज की सड़कों पर परिवहन सुविधा को बेहतर बनाने के लिए 10 नई डीजल बसें भी देने की बात कही। इससे यात्रियों को विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन



उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश में परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से प्रदूषण कम करने के साथ-साथ यात्रियों को बेहतर और आरामदायक परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। उन्होंने राजीव गांधी स्टार्टअप योजना का भी उल्लेख करते हुए कहा कि युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए सरकार की ओर से विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार का प्रयास है कि युवाओं को रोजगार तलाशने के बजाय रोजगार देने वाला बनाया जाए। उन्होंने कहा कि चंबा जैसे दुर्गम जिले में परिवहन सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। नई बसों के संचालन से लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सहित अन्य जरूरी कार्यों के लिए आवागमन में सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed