{"_id":"6a624db8bf7b0019b1073a6e","slug":"claims-floating-on-the-submerged-highway-chamba-news-c-88-1-cmb1003-190887-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पानी में डूबे हाईवे पर तैर रहे दावे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पानी में डूबे हाईवे पर तैर रहे दावे
Thu, 23 Jul 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 23 Jul 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
मुगला में भारी बारिश के बाद तालाब बना नेशनल हाईवे। संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगला बाजार के समीप हाईवे पर पानी भरने से तालाब में तब्दील हो गई सड़क
पानी में डूबे वाहनों के आधे टायर, लोग बोले- नहीं हुआ समस्या का स्थायी समाधान
भारी बारिश होने पर हर बार हाईवे पर जलभराव होने से बढ़ जाती हैं लोगों की दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। भारी बारिश ने पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर एक बार फिर जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। मुगला बाजार के समीप हाईवे पर करीब तीन इंच तक पानी भरने से सड़क तालाब में तब्दील हो गई।
पानी इतना अधिक था कि गुजरने वाले वाहनों के टायर आधे पानी में डूब गए। इससे वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई दोपहिया वाहन चालकों को सावधानी के साथ सड़क पार करनी पड़ी। चौपहिया वाहनों की रफ्तार भी काफी धीमी हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार यह समस्या नई नहीं है। हर बार तेज बारिश के बाद इसी स्थान पर जलभराव हो जाता है। संबंधित विभाग ने अभी तक स्थायी समाधान नहीं किया है। नालियों की नियमित सफाई न होने और पानी की निकासी के पर्याप्त इंतजाम न होने से बारिश का पानी हाईवे पर जमा हो जाता है। बार-बार होने वाले जलभराव से न केवल यातायात प्रभावित होता है, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। मुगला बाजार में जल निकासी व्यवस्था को जल्द दुरुस्त किया जाए। उधर, नेशनल हाईवे प्राधिकरण के साइट इंचार्ज साहिल कुमार का कहना है कि हाईवे पर नाली को दुरूस्त करने के लिए प्राधिकरण प्रयास कर रहा है। जल्द ही स्थायी समाधान निकाला जाएगा।
--
बाजार के समीप बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति अब आम हो गई है। जब भी बारिश होती है तो हाईवे तालाब में तब्दील हो रहा है। - सार्थक कुमार
--
नेशनल हाईवे प्राधिकरण की टीम की ओर से निरीक्षण किया जा रहा है मगर इस बारे में सुध नहीं ली जा रही है। इस कारण यह समस्या बनी हुई है।- संजय कुमार
--
नेशनल हाईवे होने के चलते वाहनों की आवाजाही अधिक रही है। जलभराव होने से राहगीरों की परेशानियां बढ़ जाती है। वाहन गुजरने से पानी राहगीरों पर गिरता है। - किश्वर सिंह
विज्ञापन
--
बाजार में जलभराव की स्थिति के चलते दुकानों में पानी घुस जाता है। इससे दुकानदारों के सामान के खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। प्रशासन इस बारे में सुध ले। - अरुण कुमार