फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Landslides in the mountains; vehicle movement halted on 61 routes in Chamba.

Chamba News: पहाड़ों से भूस्खलन, चंबा के 61 मार्गों पर थमे वाहनों के पहिये

Thu, 23 Jul 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 23 Jul 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Landslides in the mountains; vehicle movement halted on 61 routes in Chamba.
चंबा में बत्ते दी हट्टी के पास बंद पड़ा भरमौर एनएच।स्रोत विडियो ग्रैब
जिला भर में सुबह से शुरू हुई बारिश, दोपहर तक खूब बरसे मेघ
विज्ञापन

भटियात में ठप्प पड़े सात ट्रांसफार्मर, पांच किए दुरूस्त, दो बंद
शाम तक 48 मार्गाें पर दौडे़ वाहन, पांच ट्रांसफार्मर हुए दुरुस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला चंबा में वीरवार को मूसलाधार बारिश के चलते 61 मार्गों पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। भटियात उपमंडल में भारी बारिश के कारण सात बिजली ट्रांसफार्मर बंद पड़ने से 35 गांवों में अंधेरा पसर गया।

वहीं, दूसरी तरफ शाम तक लोक निर्माण विभाग की टीम ने 61 मार्गों में से 48 को बहाल कर दिया गया है। बंद पड़े सात ट्रांसफार्मरों में से पांच का चालू करवा दिया है। अब सिर्फ दो ही ट्रांसफार्मर शेष है। इन्हें दुरुस्त करने के लिए बिजली बोर्ड की टीमें जुटी हैं। गौरतलब हे कि जिला चंबा में पिछले दो दिनों से बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के चलते पहाड़ों से भूस्खलन होने के चलते यातायात व्यवस्था ठप्प पड़ रही है तो वहीं, भारी बारिश के कारण बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। प्रशासन की ओर से व्यवस्था दुरूस्त करने के प्रयास किए जा रहे है। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि बंद पड़ी व्यवस्थाओं को बहाल किया जा रहा है। कहा कि विभागीय टीमें भारी बारिश के दौरान भी अपना कार्य कर रही है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed