सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   DC reviews election preparations in Mahla

Chamba News: डीसी ने मैहला में लिया चुनाव की तैयारियों का जायजा

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 20 May 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
DC reviews election preparations in Mahla
चंबा के भरमौर में पंचायती चुनावों को लेकर निरीक्षण के दौरान उपायुक्त।संवाद
विज्ञापन
चंबा। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने विकास खंड मैहला का दौरा कर पंचायत चुनावों से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया।
Trending Videos

चुनावों से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने बैलेट पेपर लिखने संबंधी कार्य को निर्धारित समय अवधि के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर लिखने के कार्य को तीव्रता के साथ पूर्ण करते हुए कार्य की गुणवत्ता और शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने खंड विकास अधिकारी कार्यालय मैहला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मैहला व राजकीय प्राथमिक पाठशाला मैहला में जाकर बैलेट पेपर लिखने संबंधी कार्यों का निरीक्षण किया। मैहला में बनाए गए स्ट्रांग रूम और काउंटिंग हॉल का भी जायजा लिया। खंड विकास अधिकारी डॉ. बशीर ने जिला निर्वाचन अधिकारी को अवगत करवाया कि बैलेट पेपर लिखने का कार्य 19 मई से शुरू किया गया है। इसे 22 मई तक पूर्ण कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed