सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Now the wheels of the bus going from Chamba to Kihar have stopped.

Chamba News: अब चंबा से किहार जा रही बस के थमे पहिये

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 20 May 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Now the wheels of the bus going from Chamba to Kihar have stopped.
विज्ञापन
बीच रास्ते में एचआरटीसी की बस खराब होने से यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी

करीब 35 सवारियां बीच रास्ते फंसीं, निजी वाहनों से करना पड़ा आगे का सफर
संवाद न्यूज एजेंसी
पुखरी (चंबा)। चंबा से किहार जा रही सरकारी बस एक बार फिर रास्ते में खराब हो गई। पुखरी के आगे करोड़ी के समीप बस में तकनीकी खराबी आने के बाद बस आगे नहीं बढ़ पाई।
इससे करीब 35 सवारियां सड़क पर ही फंस गईं। तेज धूप में एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। यात्रियों के अनुसार बस बंद होने से स्थिति बेहद मुश्किल हो गई। कई यात्रियों के साथ छोटे बच्चे थे और भारी सामान भी था। इससे उनकी परेशानी और बढ़ गई। काफी देर इंतजार के बाद लोगों को मजबूरी में निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों में ईशा ठाकुर, सरिता कुमारी, सरोज देवी, अमर सिंह, दलीप कुमार, नेक राम, भगत सिंह और मनोज कुमार ने बताया कि इस रूट पर इस तरह की घटनाएं अब आम हो चुकी हैं। कभी बस बीच रास्ते खराब हो जाती है तो कभी पूरी तरह से अपने निर्धारित गंतव्य तक नहीं पहुंच पाती। ऐसे में यात्रियों को या तो पैदल सफर करना पड़ता है या फिर अतिरिक्त पैसे खर्च कर टैक्सी लेनी पड़ती है। इससे उनकी जेब पर सीधा असर पड़ता है। जब बसें समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रही हैं तो ऐसी सेवाओं का क्या औचित्य है। यात्रियों ने मांग की है कि बसों की नियमित तकनीकी जांच सुनिश्चित की जाए और यदि परिवहन व्यवस्था सही ढंग से नहीं चल पा रही है तो वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में निजी बसों को रूट दिए जाएं।
विज्ञापन
Trending Videos

एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि बसों में चल रहीं दिक्कतों और कमी के बारे में बार-बार उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जा रहा है। बसें हर दिन दुरुस्त करने के बाद ही रूटों पर भेजी जाती हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed