सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The medicine was not available, the day was spent waiting and standing in queues.

Chamba News: दवा मिली नहीं, इंतजार और कतारों में ही बीत गया दिन

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 20 May 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
The medicine was not available, the day was spent waiting and standing in queues.
चंबा मेडिकल कॉलेज के सिविल स्टोर में दवाई लेने के लिए लोगों की भीड़।संवाद
विज्ञापन
जिले में निजी दवा स्टोर बंद रहने से अस्पताल की दुकानों में लगी रहीं कतारें
Trending Videos

जिले में हड़ताल के चलते 300 से अधिक मेडिकल स्टोरों पर लटके रहे ताले
ऑनलाइन बिक रहीं दवाइयों के खिलाफ केमिस्टों ने की हड़ताल, बंद रखी दुकानें
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में दवा बेचने वाले सभी निजी स्टोर बंद रहे। इसके चलते अस्पताल के दवा स्टोरों में मरीजों की लंबी लाइनें लगी रहीं। मरीजों को अपने इलाज के लिए दवाई लेने में काफी परेशानी हुई।
मेडिकल कॉलेज में संचालित सिविल सप्लाई के दवा स्टोर और सरकारी दवा डिस्पेंसरी में सुबह से लेकर शाम तक मरीजों की लंबी लाइनें लगी रही। ओपीडी में चिकित्सीय जांच करवाने के बाद जैसे ही मरीज निजी दवा स्टोर के पास गए तो वहां उन्हें शटर बंद मिले। इसके बाद मरीज दवाई लेने के लिए डिस्पेंसरी में गए। वहां घंटों लाइन में खड़े होने के बाद सभी दवाइयां नहीं मिल पाईं। इसके चलते उन्हें सारी दवाई लेने के लिए फिर से सिविल सप्लाई के स्टोर में घंटों लाइन में खड़े होना पड़ा। मरीजों का पूरा दिन दवाई जुटाने में ही निकल गया। जिले में 300 से अधिक दवा स्टोर हैं। ये हड़ताल के चलते बंद रहे। ऐसे में मरीज दवाई लेने के लिए मेडिकल कॉलेज की डिस्पेंसरी और सिविल सप्लाई के स्टोर पर निर्भर रहे। दवाई लेने के लिए मरीजों की आपस में धक्का-मुक्की चलती रही। यदि यह हड़ताल आगे भी जारी रही तो मरीजों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। धरवाला से मेडिकल कॉलेज बीमारी का इलाज करवाने पहुंचे परस राम ने बताया कि पहले उन्हें ओपीडभ् में चिकित्सीय जांच को लेकर धक्के खाने पड़े। उसके बाद दवाई लेने के लिए खूब पसीने छूटे। कोटी निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि वह पत्नी का इलाज करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज आए थे। वहां उन्हें दवाई लेने के लिए घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ा। हरदासपुरा के मयंक कुमार ने बताया कि ऐसी हड़ताल आगामी दिनों में जारी रही तो मरीजों का अपना इलाज करवाना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ऑनलाइन दवाओं की बिक्री बंद करने की उठा रहे मांग
केमिस्ट सरकार से मांग कर रहे हैं कि ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री बंद होनी चाहिए। एआई से जाली पर्ची बनाकर ऑनलाइन दवाई खरीदी बेची जा रही है। इसके अलावा केमिस्ट नकली दवाओं की बिक्री रोकने की मांग भी कर रहे हैं। केमिस्टों में अमृत पाल, राकेश कुमार, संजय, सुनील, इरशाद ने बताया कि यह सिर्फ एक सांकेतिक हड़ताल थी, यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो आने वाले दिनों में हड़ताल का दायरा बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed