{"_id":"6a0defc92046183d5309e037","slug":"tarring-work-begins-on-the-22-km-nh-from-bagga-to-luna-chamba-news-c-88-1-ssml1006-183950-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बग्गा से लूणा तक 22 किलोमीटर एनएच पर टारिंग का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बग्गा से लूणा तक 22 किलोमीटर एनएच पर टारिंग का काम शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 20 May 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
भरमौर हाईवे पर तारकोल की गहराई मापते विधायक डॉ जनक राज। संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वाहन चालकों और राहगीरों को गड्ढों, धूल का नहीं करना पड़ेगा सामना
कार्य की गुणवत्ता देखने के लिए विधायक डॉ. जनकराज मौके पर पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। बग्गा से लूणा तक 22 किलोमीटर एनएच पर टारिंग का कार्य शुरू हो गया है। तीन करोड़ रुपये से धूल-मिट्टी और गड्ढों वाली सड़क को तारकोल बिछाकर समतल किया जा रहा है।
इससे वाहन चालकों और राहगीरों को काफी राहत मिलेगी। पिछले कई सालों से भरमौर एनएच की हालत दयनीय बनी हुई है। कच्ची सड़क पर चलने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच रहा है। वाहनों में सफर करने वाले यात्री भी परेशान हो रहे थे। धूल-मिट्टी उड़कर आसपास के लोगों के घरों और खेतों तक पहुंच रही थी। इससे उनकी फसल को नुकसान हो रहा था। एनएच पर टारिंग का कार्य शुरू होने पर वाहन चालकों और अन्य लोगों ने खुशी जताई है। पहले यह कार्य 15 मार्च को शुरू होना था लेकिन मौसम की बेरूखी के कारण एनएच प्राधिकरण इसे समय पर शुरू नहीं कर पाया।
बुधवार को भरमौर के विधायक डॉ. जनकराज टारिंग के कार्य का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने ठेकेदार और अधिकारियों से बात की। निर्देश दिए कि गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। अगले महीने मणिमहेश यात्रा शुरू होने वाली है। इस दौरान हजारों वाहन इस सड़क से आवाजाही करेंगे। इसलिए सड़क टिकाऊ और मजबूत होनी चाहिए। उधर, एनएच के सहायक अभियंता वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि टारिंग का कार्य शुरू हो चुका है। गुणवत्ता जांच करने के लिए पूरी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
--
Trending Videos